फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Due to a fault, 6500 consumers lost electricity for seven hours at night

Pilibhit News: खराबी से रात में 6500 उपभोक्ताओं की बिजली सात घंटे रही गुल

Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 10 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Due to a fault, 6500 consumers lost electricity for seven hours at night
पूरनपुर। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट होने से नगर के 6500 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति रात में करीब सात घंटे ठप रही। बिजली न आने से नगर के पांच वार्डों की पेयजल आपूर्ति बुधवार सुबह समय से शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 10 बजे गांव मुजफ्फरनगर को जाने वाली हाईटेंशन लाइन में फाल्ट हो गया। इससे फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। कुछ देर बाद मोहल्ला ढका में परिषदीय स्कूल के पास केबल में आग लगने से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रात 11.15 बजे फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति सुचारु होते ही महिला अस्पताल और एक धार्मिक स्थल के समीप फाल्ट हो गया। इसके बाद बिजली आपूर्ति फिर बंद कर दी गई। रात 2:30 बजे फिर फाल्ट हुआ और फीडर नंबर दो की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बुधवार सुबह 7:35 बजे फाल्ट सही होने पर बिजली आपूर्ति सुचारु हुई। बिजली आपूर्ति ठप होने से लाइनपार में नगर पालिका के पांच वार्डों और देहात क्षेत्र के कुछ हिस्से में सुबह सात बजे पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। ठप बिजली आपूर्ति से फीडर नंबर दो के 6500 से अधिक उपभोक्ताओं को भारी असुविधा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed