फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Duda official asked DC for inverter, video went viral

डूडा की परियोजना अधिकारी का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल

Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Duda official asked DC for inverter, video went viral
पीलीभीत। जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) की एक अधिकारी का जिला समन्वयक से इन्वर्टर मांगा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुुआ है। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत डीएम को सौंपी है जिसमें सीडीओ जांच कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुुआ है जो डूडा की अधिकारी का बताया जा रहा है। इसमें वह कहते हुए सुनाई दे रही हैं कि इन्वर्टर का क्या हुआ। कई दिन से बहाना बना रहे हो। फिर मत कहना कि मैडम क्या कर दिया। बता दें कि एसबीईएनजी रेड संस्था लखनऊ के जिला कोआर्डिनेटर राजन श्रीवास्तव हैं जिनके वेतन का विवाद चल रहा है। उन्होंने डीएम से लिखित में शिकायत की है। आरोप लगाया है कि वेतन निकालने के नाम पर अनाधिकृत मांग की जा रही है। कई महीनों से वेतन नहीं दिया। जब वह अधिकारी के पास गए तो उनसे हुई बातचीत का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन

सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो की जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। वहीं महिला अधिकारी ने सफाई दी कि राजन श्रीवास्तव के खिलाफ तमाम शिकायतें मिली थीं। इस वजह से उन पर कार्रवाई की गई। इन्वर्टर मांगने वाली बात झूठ है। मैं किराये के मकान में रह रही हूं। सरकारी आवास अभी नहीं मिला तो इन्वर्टर का क्या करूंगी। सारे आरोप निराधार हैं। इसके प्रमाण मैंने डीएम के समक्ष प्रस्तुत भी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed