{"_id":"5f28502c8ebc3e602560997d","slug":"drown-in-sharda-river-pilibhit-news-bly4150448117","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की बरसी पर जल लेने गया किशोर शारदा नदी में बहा, बड़ा भाई बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां की बरसी पर जल लेने गया किशोर शारदा नदी में बहा, बड़ा भाई बचा
विज्ञापन
गभिया सहराई/माधोटांडा। मां की बरसी पर पूजन के बाद जल लेने के लिए शारदा नदी में उतरकर डुबकी लगाते वक्त दो भाइयों में से एक नदी के तेज बहाव में बह गया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस और एसएसबी के जवान मौके पर पहुंचे। मोटरबोट की मदद से उसे तलाशा गया। मगर, उसका कुछ पता नहीं लग सका।
माधोटांडा थाना क्षेत्र के नौजल्हा गांव निवासी संध्या वैध पत्नी समारेश का बीमारी के चलते बीते साल निधन हो गया था। उनकी बरसी पर सोमवार सुबह परिवार वालों ने पहले घर में पूजन कराया। इसके बाद उनके दो बेटे सूरज (20) और सुशांत (17) शारदा नदी से जल लेने गए। उनके साथ मामा जयदेव, चाचा हरी समेत परिवार के कुछ अन्य लोग भी थे। दोनों भाइयों ने शारदा में उतरकर जल भरने से पहले डुबकी लगाई। इसमें सूरज तो उठकर ऊपर आ गया, लेकिन तेज बहाव के चलते सुशांत नदी की धार में बह गया। छोटे भाई के बहने पर सूरज ने शोर मचाया तो कुछ दूर मौजूद अन्य रिश्तेदार भी उसकी तलाश के लिए नदी में कूद गए। शोर मचते ही ग्रामीण जमा हो गए। इसकी सूचना मिलने पर एसएसबी इंस्पेक्टर संतराम भारद्वाज, रमनगरा चौकी प्रभारी संजय यादव टीम के साथ आए। एसएसबी के जवानों ने गोताखोर और मोटरबोट से शारदा नदी में घंटों तलाश किया, मगर सुशांत का कुछ पता नहीं लग सका।
रक्षाबंधन के दिन भाई के नदी में बहने से बहन बेसुध
वैसे तो मां की बरसी का दिन होने की वजह से सोमवार को रक्षाबंधन पर इस परिवार में राखी नहीं बांधी जा रही थी। मगर भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के दिन अचानक भाई शारदा नदी में बह गया। इसकी खबर मिलते ही बहन सुषमा बेसुध हो गई। वह काफी देर तक शारदा नदी किनारे अन्य महिलाओं के साथ गुमसुम बैठी रही और भाई के सकुशल मिलने की कामना करती रही। मगर, देर शाम तक इस बहन को उसका भाई नहीं मिला।
विज्ञापन
शारदा नदी में किशोर के डूबने की सूचना मिलने पर मौके पर गए थे। एसएसबी की टीम भी मदद के लिए लगी रही। मगर नदी में तेज बहाव होने की वजह से अभी कुछ पता नहीं लग सका है। फिलहाल तलाश जारी है। उसे तलाशने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। - संजय यादव, प्रभारी चौकी इंचार्ज, रमनगरा