फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drones will be used for surveillance at the riverbanks during idol immersion.

Pilibhit News: मूर्ति विसर्जन के दौरान घाटों पर ड्रोन से होगी निगरानी

Tue, 20 Oct 2026 02:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Drones will be used for surveillance at the riverbanks during idol immersion.
पीलीभीत। नवरात्रि के बाद मूर्ति विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। विसर्जन स्थलों पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। नदी में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गोताखोरों की व्यवस्था की जाएगी, जबकि भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरों से निगरानी होगी।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने शहर के ब्रह्मचारी घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार के साथ पूरनपुर क्षेत्र के धनाराघाट पहुंचकर विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की आवाजाही, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।
विज्ञापन

एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विसर्जन स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। नदी के घाटों पर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए जाएं और गोताखोरों को मुस्तैद रखा जाए। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के साथ लगातार निगरानी की जाए। निर्धारित मार्गों पर यातायात सुचारु रखने और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था करने को कहा गया। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed