फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drone camera

ड्रोन कैमरे से मचा हड़कंप

Sat, 30 May 2015 11:32 PM IST
माधोटांडा।
माधोटांडा। Updated Sat, 30 May 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
Drone camera
शारदा डैम के ऊपर
विज्ञापन
हेलीकाप्टरनुमा यंत्र घूमता देख स्थानीय निवासियों में हड़कंप मच गया। उसे देखने के लिए भीड़ जुट गई। सूचना पर एसएसबी के जवान भी पहुंच गए। बाद में पता चला कि उक्त यंत्र के माध्यम से डैम में एकत्र सिल्ट का सर्वे किया जा रहा है।

शनिवार दोपहर शारदा डैम के 0.600 मीटर के ऊपर एक छोटा हेलीकाप्टरनुमा यंत्र देख एक ग्रामीण ने इसकी सूचना अन्य को दी। कुछ ही देर में यंत्र को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। करीब आधे घंटे बाद यंत्र लहराता हुआ डैम के समीप घास में जा गिरा। सूचना मिलते ही एसएसबी के जवान भी मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद विभाग के अभियंता जीपीएस के सहारे उक्तयंत्र को खोजते हुए वहां आ पहुंचे। ग्रामीणों ने उन्हें यंत्र घास में पड़े होने की जानकारी दी। अभियंताओं ने ग्रामीणों को बताया कि यह कि जासूसी यंत्र नहीं है। यह ड्रोन कैमरा है। इसके माध्यम से डैम की सिल्ट का सर्वे किया जा रहा है।
इस दौरान शारदा सागर डैम के अभियंता वीरेंद्र्र यादव, रामेश्वर सिंह, सर्वे कंपनी के ए. कुमार, मंजू आदि मौजूद रहे। अभियंताओं ने बताया कि सिल्टिंग का हवाई सर्वे के बाद ग्राउंड सर्वे किया जाएगा। यह काम चार दिन तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed