फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DRM in Pilibhit

डीआरएम के निरीक्षण में रेलवे फुट ओवरब्रिज का काम मिला अधूरा, मानक की भी अनदेखी

Wed, 28 Oct 2020 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
DRM in Pilibhit
रेलवे जंक्शन पर ट्रैक का निरीक्षण करते डीआरएम - फोटो : PILIBHIT
बीसलपुर/पीलीभीत। मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) आशुतोष पंत ने बीसलपुर रेलवे स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इस दौरान फुट ओवरब्रिज का काम अधूरा और मानक के अनुरूप न मिलने पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल कमियां दुुरुस्त कराने के निर्देश दिए। इसके बाद वह शहबाजपुर की ओर रवाना हो गए। यहां मुख्य परिचालन प्रबंधक अनूप सिंह, रेल पथ निरीक्षक डीके सिंह आदि रहे।

इससे पूर्व उन्होंने पीलीभीत-शहबाजपुर तक हुए आमान परिवर्तन कार्य का निरीक्षण किया। डीआरएम ने पीलीभीत में मालगाड़ी संचालन में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे लेकर अधिकारियों को गौहनिया रेलवे क्रॉसिंग की ओर से भी काम शुरू कराने के निर्देश दिए। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल मार्ग पर आमान परिवर्तन कार्य चल रहा है। पीलीभीत से शहबाजपुर तक अधिकांश आमान परिवर्तन के काम पूरे भी हो चुके हैं। इसी क्रम में इज्जतनगर मंडल के डीआरएम आशुतोष पंत मंगलवार को सैलून से स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने टनकपुर रेल ट्रैक पर ट्रॉली से जाकर निर्माणाधीन मालगोदाम को देखा। यहां जल्द ही 700 मीटर क्षेत्र में रैक लोडिंग की जानी है। गोरखपुर मुख्यालय से इसका आदेश भी प्राप्त हो चुका है। यहां डीआरएम ने काम के बारे में अपने अधीनस्थों से जानकारी ली। निर्माण कार्य पूरा न होने तक मालगाड़ी संचालन और माल लोडिंग के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर पुराने रेलवे प्लेटफॉर्म का प्रयोग करने की बात कही। जल्द काम पूरा कराने की बात कहकर वह सैलून से बीसलपुर रेल मार्ग पर रवाना हो गए। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नीतू, उपमुख्य अभियंता (निर्माण) एसके सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षाधिकारी एमके जोशी, वरिष्ठ मंडल अभियंता विकास सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक पुष्पराज सिंह, स्टेशन अधीक्षक धर्मेंद्र कुमार, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक एसके कमल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed