{"_id":"629e56b293634906561198aa","slug":"drive-the-vehicle-carefully-have-not-eaten-the-pavement-on-the-side-of-tanakpur-highway-pilibhit-news-bly487405571","type":"story","status":"publish","title_hn":"संभलकर चलाएं वाहन, टनकपुर हाईवे के किनारे हादसे को दे रहे दावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संभलकर चलाएं वाहन, टनकपुर हाईवे के किनारे हादसे को दे रहे दावत
विज्ञापन
बरेली-टनकपुर हाइवे - राज्यमंत्री के स्थानीय जनसम्पर्क कार्यालय के सामने। संवाद
- फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। अगर शहर के अंदर टनकपुर हाईवे पर वाहन से जा रहे हैं, तो संभलकर चले! सामने वाले वाहन को साइड देने से फुटपाथ की ओर नजर जरूर डालें। क्योंकि यह फुटपाथ नहीं खाई हैं। इसके चलते हादसे हो सकते हैं। हादसों की रोकथाम के लिए भले ही शासन प्रयासरत हो, मगर जिम्मेदारों का लापरवाह रवैया लोगों की जान से खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहा है। सोमवार को कई स्थानों से तस्वीरें कैमरे में कैद कीं, तो नजारा चौंकाने वाला निकला। पेश है उन तस्वीरों से जिम्मेदारों की लापरवाही का सच।
बांसुरी चौके से बीच शहर से गुजरता टनकपुर हाईवे कचहरी होते हुए आगे जाता है। शहर के अंदर हाईवे की लंबाई 5.2 किलोमीटर है। इसी रोड पर डीएम कार्यालय और कचहरी समेत अधिकांश विभागों के कार्यालय हैं। इसके बाद भी हाईवे की ओर जिम्मेदार अफसरों का ध्यान नहीं है। एक दिन पहले गड्ढों की भरमार थी, जिन्हें भरवा दिया गया, मगर फुटपाथ की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। हाईवे के दोनों किनारे सड़क से एक फिट से ज्यादा गहरे हैं। कई स्थानों पर तो खाई बन गई है। जिससे वाहन चालक की अगर नजर चूकती है, तो हादसा होना तय है। खास कर बाइक, टेंपों और ई-रिक्शा चालकों को ज्यादा दिक्कत होती है। पीब्ल्डयूडी के अभियंताओं का दिनभर आना जाना इसी हाईवे से होता है, मगर इसके बाद भी उनकी नजर नहीं पड़ती।
एक
स्थान : डीएम आवास के सामने
नकटादाना चौराहे से कचहरी के बीच में डीएम आवास के पास हाईवे के दोनों किनारा एक फिट से ज्यादा गहरे हैं। बाइक चालक अगर हाईवे से बाइक उतारते हैं, तो हादसा होना तय है। ऐसे में बड़े वाहन से बचाने में काफी दिक्कत होती है। इसके सामने ही पीब्ल्डयूडी का कार्यालय है। जिसमें एक्सईएन बैठते हैं। ऐसे में जब जिम्मेदार अफसरों के सामने ही यह समस्या है, तो अन्य स्थानों पर कैसे सुधरेगी।
विज्ञापन
दो
स्थान : राज्यमंत्री कार्यालय के सामने
नेहरू ऊर्जा उद्यान और नकटादाना के बीच में संजय रॉयल पार्क में राज्यमंत्री का हाईवे किनारे कार्यालय है। इसके ठीक सामने हाईवे की दूसरी साइड में फुटपाथ नहीं बल्कि काफी लंबा गड्ढा है। इसमें बाइक सवार गिरना, तो दूर अगर बड़ा वाहन तक पलट सकता है। कई बार बाइक सवार गिर चुके हैं। ऐसे में जरूरी नहीं वाहनों की टक्कर से हादसा हो, वाहन को बचाने के चक्कर में हाईवे के नीचे गिरकर भी घायल होने की संभावना बनी रहती है।
तीन
स्थान : पीलीभीत बरातघर के सामने
गौहनिया चौराहे से नेहरू ऊर्जा उद्यान के बीच में वैसे तो पूरी तरह फुटपाथ हादसों को दावत दे रहा है, मगर जिला अस्पताल और पीलीभीत बरातघर के पास हाईवे के दोनों किनारेे वाहन चालकों के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं। आए दिन बरातघर में शादी होने से वाहनों की भीड़ रहती है। ऐसे में जल्दबाजी करने पर हादसा होना तय है। इसके बाद भी अफसर बेखबर हैं।
चार
स्थान : मौर्य मार्केट के सामने
छतरी चौराहे से डिग्री कॉलेज चौराहे के बीच में दोनों किनारे हाईवे से काफी नीचे हैं। मौर्या मार्केट के पास दोनो किनारे कुछ ज्यादा ही खतरनाक बने हुए हैं। यहां पर दोनों ओर बड़े-बड़े वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में अगर किसी बाइक सवार का हाईवे के किनारे संतुलन बिगड़ जाए तो वह गिरने के बजाय उन वाहनों से टकरा सकता है। इसके बाद भी फुटपाथ को दुरुस्त करने की ओर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
हाईवे के दोनों किनारों के निर्माण को लेकर कार्य योजना में शामिल किया जाएगा। हालांकि अभी जिस स्थान पर ज्यादा गहरे किनारे हो गए है, उनको सही कराने के निर्देश दिए जाएंगे। - नारायण सिंह, एक्सईएन एनएच बरेली

बरेली-टनकपुर हाइवे - डीएम आवास के सामने। संवाद- फोटो : PILIBHIT

बरेली-टनकपुर हाइवे - मौर्या मार्केट (छतरी चौराहे) के सामने। संवाद- फोटो : PILIBHIT