{"_id":"24b30c6ceeebd193158db6dd28b0dd1c","slug":"drda-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरडीए कर्मी 16 मार्च से हड़ताल पर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरडीए कर्मी 16 मार्च से हड़ताल पर
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
Updated Tue, 24 Feb 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को जिला ग्राम्य विकास संस्थान (डीआरडीए) विभाग में तैनात कर्मचारियों ने बैठक कर वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई। डीआरडीए में अधिकारी और कर्मचारियों समेत 18 लोगों का स्टाफ है। इनको वेतन न मिलने के कारण सबके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। होली का त्योहार निकट होने पर समस्या और बढ़ गई है। इसको लेकर प्रांतीय आह्वान पर 16 मार्च से अनिश्चित कालीन हड़ताल का निर्णय लिया गया है। डीआरडीए के अभियंता विष्णु कुमार ने बताया कि राज्य स्तरीय हड़ताल के साथ ही कर्मचारी बनारस में एकत्र होंगे और प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन