फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Drains are clogged with dirt, how will the water drain out

Pilibhit News: गंदगी से नाले पटे, कैसे हो पानी का निकास

Fri, 28 Jun 2024 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
Drains are clogged with dirt, how will the water drain out
शहर के नौंगवा चौराहे के पास नाले में भरा कूड़ा।संवाद
पीलीभीत। शहर के अधिकतर नाले अब तक गंदगी से पटे पड़े है। जबकि बरसात से पहले ही नालों की सफाई को पूरा कराया जाना था। इससे शहर में हल्की बारिश होने पर ही जलभराव की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन

शहर में 38 नाले निकलते हैं। इनमें छह नाले बड़े तो 32 छोटे हैं। छह नालों में तीन नालों का पानी देवहा नदी में गिरने वाले नाले में जाता है। जिनकी सफाई का जिम्मा नगरपालिका पर है।
विज्ञापन

इस बार भी मानसून आने से चंद दिन पहले नगरपालिका की ओर से नालों की सफाई का टेंडर निकाला गया। यह टेंडर ग्लैक्सी इंटरप्राइजेज फर्म को दिया गया। नाला सफाई करने के लिए नगरपालिका की ओर से 27 लाख रुपये का बजट जारी किया गया। टेंडर होने के बाद ठेकेदार ने नाले की सफाई शुरू करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सबसे पहले गैस चौराहा से स्टेशन रोड तक के नाले की सफाई कराई गई। इसके बाद गांधी स्टेडियम रोड वाले नालों की सफाई कर सिल्ट को निकाला गया। बावजूद इसके शहर के अधिकतर नालों की अब तक सफाई का काम को पूरा नहीं किया जा सका है।

शहर में हो रही बारिश ने पालिका के दावों की पोल खोल कर रख दी है। शहर के नौगवां चौराहे के पास बने नाले में गंदगी के अंबार लगा हुआ है। इससे पानी का निकास भी नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा शहर की गलियों में निकलने वाली छोटे नाले-नालियों की सफाई सिर्फ ऊपर ही ऊपर की गई है।
-
अधिकतर नाले नालियों की सफाई के काम को पूरा कर लिया गया है। कुछ जगहों पर सफाई का काम शेष बचा है। इसे भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा।
-डॉ आस्था अग्रवाल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed