{"_id":"6854550988d93d6608091966","slug":"drain-was-dug-and-soil-was-dumped-on-the-road-passengers-facing-difficulty-in-commuting-to-the-bus-stand-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-138094-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाला खोदकर सड़क पर डाल दी मिट्टी, बस अड्डे पर आवागमन में दिक्कत झेलते यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाला खोदकर सड़क पर डाल दी मिट्टी, बस अड्डे पर आवागमन में दिक्कत झेलते यात्री
Thu, 19 Jun 2025 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज डिपो के गेट पर नगर पालिका की ओर से खोदा गया नाला। संवाद
पीलीभीत। नाला निर्माण कराने वाली फर्म के जिम्मेदार ने करीब चार दिन पूर्व रोडवेज बस अड्डे के मुख्य गेट पर नाला खोदवाकर मिट्टी सड़क पर डाल दी। इससे बसों का आवागमन प्रभावित हुआ। यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बसें सड़क पर खड़ी हो रही हैं। दिन में कई बार जाम की स्थिति बन रही है।
स्थानीय डिपो पर जगह न होने से कई बसों को सड़क के दोनों ओर खड़ा कराया जाता है। इस वजह से ईदगाह जाने वाला मार्ग काफी संकरा हो जाता है। डिपो जाने के लिए दो गेट है। एक गेट से बसों के जाने व दूसरे से आने की व्यवस्था है। करीब चार दिन पहले नगरपालिका की ओर से बस अड्डे के एक गेट पर निर्माण के लिए नाला खोद दिया गया। इसकी मिट्टी भी सड़क पर डाल दी गई। ऐसे में बस अड्डे पर जाने के महज एक ही गेट बचा है। इस वजह से हजारों यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं रोडवेज कर्मचारियों को भी काफी परेशानी हो रही है। डिपो की कर्मचारियों के अनुसार कई दिन पूर्व इसे खोद दिया गया, लेकिन निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। मार्ग पर जाम की समस्या बन रही है। बसों की धुलाई व अन्य काम कराने के लिए भी घंटों मशक्कत करनी पड़ रही है। एआरएम पवन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि नाला निर्माण से परेशानी हो रही है। इसको लेकर जिलाधिकारी से शिकायत भी की गई है।