{"_id":"6a134f5807a8417e1c0b95fb","slug":"drain-made-higher-than-the-road-instructions-for-improvement-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-160328-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सड़क से ऊंचा बना दिया नाला, सुधार के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सड़क से ऊंचा बना दिया नाला, सुधार के निर्देश
विज्ञापन
पीलीभीत। शहर के स्टेशन रोड पर नगर पालिका की ओर से बनाए जा रहा नाला मुख्य मार्ग व गली से दो से चार फुट तक ऊंचा है। इससे नियमित आने-जाने वाले लोगो का रास्ता ऊंचा हो गया है वहीं, भविष्य में जलभराव की भी समस्या बन सकती है। डीएम से शिकायत होने के बाद रविवार को ईओ ने पहुंचकर मौके पर जांच करते हुए स्थिति सुधारने के निर्देश दिए है।
शहर में इन दिनों कुछ नालों का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं स्टेशन रोड पर हवेली के सामने रहने वाले अजय सक्सेना ने डीएम से नाले की शिकायत की।
इसमें उन्होंने बताया कि नगर पालिका द्वारा बनाया जा रहा नाला सड़क से चार फुट तक ऊंचा है। जिससे जलनिकासी की वजह बरसात में जलभराव होगा। वहीं उनकी गली से नाले की ऊंचाई दो फीट तक है, इससे लोगो का आवागमन प्रभावित हो गया है व बरसात में जलभराव की समस्या से जूझना होगा। संवाद