{"_id":"65d5ea1480a4428e820f412f","slug":"drain-left-incomplete-business-ruining-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-112361-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: अधूरा छोड़ा नाला, चौपट हो रहा व्यवसाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: अधूरा छोड़ा नाला, चौपट हो रहा व्यवसाय
विज्ञापन
- असम हाईवे के दुकानदारों ने डीएम से मिलकर बताई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। असम हाईवे पर फ्लाईओवर निर्माण करा रही कार्यदायी संस्था ने नाला अधूरा छोड़ दिया है। सड़क पर बहते पानी और गंदगी से उठने वाली दुर्गंध से दुकानदार परेशान हैं, उनका व्यापार भी चौपट हो रहा है। दुकानदारों ने डीएम से मिलकर समस्या समाधान की मांग की है।
व्यापारियों ने डीएम संजय कुमार सिंह को दिए पत्र में कहा कि असम हाईवे पर फ्लाईओवर बन रहा है। कार्यदायी संस्था ने दुकानों के सामने नाले का काम अधूरा छोड़ दिया है। जो करीब डेढ़ वर्ष से अधूरा है। निर्माण पूरा न होने से गंदे पानी और कीचड़ से उठती दुर्गंध से दुकान पर बैठना मुश्किल हो रहा है।
ग्राहक भी दुकान पर आने से कतराते हैं। इसको लेकर प्रोजेक्ट मैनेजर से भी कहा गया, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। तत्कालीन डीएम ने भी प्राेजेक्ट मैनेजर को निर्देश दिए। आरोप है कि मनमानी के कारण काम पूरा नहीं किया जा रहा। सर्विस रोड भी नहीं दी गई है। ऐसे में व्यापार चौपट हो गया और रोजी-रोटी का संकट गहरा रहा है।