{"_id":"662c1a9612fb772633092ba9","slug":"drain-construction-has-become-a-problem-people-are-forced-to-wade-through-dirty-water-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-115354-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: नाला निर्माण बना जी का जंजाल, गंदे पानी से गुजरने के लिए लोग मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: नाला निर्माण बना जी का जंजाल, गंदे पानी से गुजरने के लिए लोग मजबूर
विज्ञापन
बाबूराम ।
सबसे ज्यादा दिक्कत वार्ड 16 के लोगों को, शिकायत के बाद भी नहीं सुनते अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। छतरी चौराहा के पास चल रहे नाला निर्माण की वजह से क्षेत्रवासियों का बुरा हाल है। गली की सड़कों पर गंदा पानी जमा हो गया है। ऐसे में लोग गंदे पानी से न सिर्फ निकलने को मजबूर हैं बल्कि गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
विगत आठ दिनों से छतरी चौराहा के पास टनकपुर मार्ग के किनारे नाला निर्माण को लेकर खोदाई का काम चल रहा है। ऐसे में वार्ड 16 में आने वाले मोहल्ला सुनगढ़ी की कुछ गलियों में नाले का पानी भर जाने से मोहल्लेवासियों और राहगीरों को आवागमन में दिक्कत हो रही है।
मोहल्लेवासियों का कहना है कि कई बार शिकायत की लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। नाले का गंदा पानी जमा होने के कारण बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है तो कई लोग गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। कई बार नगर पालिका अफसरों से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।
विज्ञापन
-
क्या करें कोई सुनता ही नहीं
आठ दिनों से गंदे पानी से निकलने के लिए मजबूर हैं, लेकिन क्या करें हम लोगों की समस्या पर कोई ध्यान ही नहीं देता।
- बाबूराम
-
आठ दिनों से गंदे पानी की वजह से इतनी बदबू है कि घर में रहना भी मुश्किल हो गया है। शिकायत की पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
- राजेश्वरी
-
गली में पैदल निकलना दूभर हो गया है। कुछ दिन पहले ही फिसल कर गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल भी हो गईं थी।
- काजल
-
नाले का पानी भरे हुए कई दिन हो गए पर किसी ने समस्या के निस्तारण की कोशिश नहीं की। बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।
- बंटी लोधी
-
नाले का पानी गलियों में भर जाने के बारे में पालिकाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को कई बार बताया पर अब तक किसी ने भी समस्या को गंभीरता से नही लिया। आठ दिनों से मोहल्लेवासी परेशान है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
- शैलेंद्र कौर, सभासद, वार्ड 16
-
नाला निर्माण को लेकर के 15 दिन पहले कार्य शुरू हुआ था, जिसको पूरा करने की समायावधि तीन माह है। अगर नाले की वजह से गलियों में गंदा पानी भर रहा है, तो इसको दिखवाकर समस्या का हल निकाला जाएगा।
- लालचंद भारती, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका