फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dr. Ambedkar's lifestyle to adopt the resolution

डॉ. अंबेडकर की जीवनशैली आत्मसात करने का लिया संकल्प

Tue, 06 Dec 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 06 Dec 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar's lifestyle to adopt the resolution
डॉ. अंबेडकर की जीवनशैली आत्मसात करने का लिया संकल्प
जिले भर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान बाबा साहब की जीवनशैली को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।  बसपा शहर विधानसभा के तत्वावधान में एसएन इंटर कालेज में श्रृद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। मुख्य जोन कोआर्डिनेटर धर्मवीर ने कहा कि बाबा साहब की वजह से हमें अपने अधिकार प्राप्त हुए हैं। शहर विधानसभा प्रत्याशी अरशद खां ने कहा कि बाबा साहब किसी वर्ग विशेष के न होकर सर्वसमाज के मसीहा थे। संचालन विधानसभा अध्यक्ष प्रेम गौतम ने किया। इस मौके पर एलपी सागर, परविंदर सिंह, शमशुल कमर, वीरपाल, हारून, राजेश गौतम, महरबान उस्मानी, चांद खां, वेदप्रकाश गौतम, लियाकत खां, अरविंद तिवारी आदि मौजूद रहे। कस्बा बरखेड़ा में हुए बसपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. शैलेंद्र गंगवार समेत कई कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर चंद्रशेखर आजाद, जिला महासचिव रामऔतार गौतम, लालाराम सागर, अनिल सागर, नरेंद्र गंगवार, चंद्रसेन वर्मा, सुखलाल कश्यप, कमलेश सिंह, मुकेश गंगवार आदि मौजूद रहे। नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में चेयरमैन प्रभात जायसवाल ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर जेई सोमप्रकाश, अमित कुमार, अमर किशोर, शंकर, रवि कुमार आदि मौजूद रहे। सफाई मजदूर संघ के तत्वावधान में नकटादाना चौराहा स्थित कार्यालय पर परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें जग्गोदेवी, प्रदीप कुमार, मुलायम सिंह, बिट्टनलाल, अरूण राही, शेखर, अजय, प्रभुचरन, रामऔतार, राकेश, विजयपाल आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की वीर सावरकर भवन में गोष्ठी हुई। जिला संयोजक जीतू सूर्या ने राजीव कालोनी पहुंचकर बाबा साहब की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर रवि शर्मा, आशीष, सोनू, नितिन माहेश्वरी, अभिषेक, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के नेहरू पार्क में हुए कार्यक्रम में बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गुरमीत राम व जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया। इसमें कुंवरसेन, लालकरन, देवेंद्र कुमार, महेंद्रपाल सिंह, रामपाल, मायारानी, जसविंदर कौर, श्यामलाल, रूप किशोर, आलोक कुमार मौजूद रहे। राजकीय बालक छात्रावास में भी परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी हुई। इसमें छात्रावास अधीक्षक श्रवण सिंह राना, वार्डेन एसएस राना, सुरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, विकास गौतम, केपी सिंह, वीरेश कुमार, सचिन कुमार, पवन कुमार, प्रेमपाल, सोमपाल मौजूद रहे। सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर में भी डॉ. भीमराव अंबेडकर निर्वाण दिवस मनाया गया। 
विज्ञापन

बीसलपुर। बसपा कार्यालय में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बसपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके हरीराम गौतम, अमर ङ्क्षसह गौतम, राजेश सिंह, रामऔतार, रूपेश गंगवार, तेज बहादुर गौतम, रामेश्वर दयाल, प्रदीप पटेल, दिनेश प्रताप ङ्क्षसह, नागेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, देवेंद्र गंगवार, केदारनाथ आदि मौजूद रहे। इधर अपना दल कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित सरदार पटेल पार्क में परनिर्माण दिवस मनाया। इस मौके पर ओमप्रकाश, हरप्रसाद, संजीव, रमेश, सुभाष गंगवार, राजाराम, रामप्रकाश, पंकज, रानी देवी आदि मौजूद रहे। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने भी बाबा साहब का परनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed