फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DPRO and consulting engineer filed reports on each other

Pilibhit News: डीपीआरओ व कंसल्टिंग इंजीनियर ने एक-दूसरे पर दर्ज कराई रिपोर्ट

Fri, 05 Jan 2024 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
DPRO and consulting engineer filed reports on each other
रिपोर्ट में विकास भवन के एक बाबू का नाम भी शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। विकास भवन में बुधवार को डीपीआरओ सतीश कुमार व कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार के बीच मारपीट के मामले में दोनों तरफ से कोतवाली में एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जबकि अमित की तरफ से एससीएसटी एक्ट की धारा भी लगवाई गई है।
शहर के मोहल्ला कुंवरगढ़ निवासी अमित कुमार ने बताया कि वह ब्लॉक बरखेड़ा में कंसल्टिंग इंजीनियर के पद पर तैनात हैं। ब्लॉक के गांव रम्पुरा नत्थू में कराए जा रहे कार्यों में आने वाली समस्याओं को बारे में जानकारी देने के लिए वह बुधवार को दिन में लगभग 11 बजे डीपीआरओ सतीश कुमार के यहां गए थे।
विज्ञापन

डीपीआरओ के कक्ष में लिपिक संजय तोमर भी मौजूद थे। अमित का आरोप है कि समस्या बताने के बाद डीपीआरओ व बाबू नाराज हो गए। बाबू संजय तोमर ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया, इसके बाद जान से मारने की नीयत से डीपीआरओ सतीश कुमार ने सिर पर हेलमेट और बाल्टी मारकर लहुलूहान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीपीआरओ सतीश कुमार की तरफ से दी गई तहरीर में कहा गया है कि कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार पर प्रधानों से पांच प्रतिशत कमीशन मांगें जाने आरोप लगाकर 18 दिसंबर को शिकायत की गई थी। जिसकी जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत बरखेड़ा ने की। जांच में आरोप सही पाए जाने पर 29 दिसंबर को जांच रिपोर्ट डीपीआरओ को सौंप दी गई।
इस मामले में कंसल्टिंग इंजीनियर को बुलाया गया था। बुधवार को वह कार्यालय में पहुंचे। जब शिकायतों के संबंध में कहा गया तो वह गाली गलौज करने लगे। कहा मैं वकील भी हूं। अभी देखो तुम्हें झूठे केस में कैसे फंसवाता हूं। आरोप है कि इसके बाद कंसल्टिंग इंजीनियर ने हेलमेट से अपने सिर पर वार कर शोर मचाना शुरू कर दिया।
आरोप है कि इसके बाद डीपीआरओ पर भी हेलमेट से वार करने के साथ सरकारी अभिलेख भी उन्होंने फाड़ दिए। कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीचबचाव कराया। कोतवाली पुलिस ने दोनों तरफ से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुुरू कर दी है।
-
चर्चा में है विकास भवन का एक बाबू
विकास भवन में कंसल्टिंग इंजीनियर से मारपीट के मामले में एक बाबू भी खासा चर्चा में हैं। आरोप है कि बाबू सालों से मलाईदार पदों कार्यरत रहा है। बुधवार को घटना के बाद इकट्ठा हुए अधिवक्ताओं ने भी बाबू पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की थी।
--


एडीओ पंचायत से मांगी रिपोर्ट

डीपीआरओ सतीश कुमार का कहना है कि बरखेड़ा ब्लॉक के कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार के खिलाफ ब्लॉक क्षेत्र के गांव जोगीठेर की प्रधान मुन्नी देवी, मुडिया हुलास की सीमा पाठक, नरायनपुर की मुन्नी देवी, डंडिया भगत की गंगादेई, ईंटारोड़ा की रसीदा बेगम, पतरसिया के हरिनंदन, मुसरहा की कुतुकी देवी, पिपराखास के भीमसेन, टिकरी मॉफी के इंद्रपाल ने शिकायत की थी। कहा था कि आरजीएसए के काम के बदले वह पांच प्रतिशत कमीशन की मांग करते हैं। न देने पर काम नहीं किया जाता और अभद्र व्यवहार करते हैं। जांच में आरोप सही पाए गए थे और इसपर कार्रवाई की संस्तुति कर एडीओ पंचायत ने रिपोर्ट दी थी। पूर्व में यहां तैनात डीपीआरओ वाचस्पति झा ने भी कसल्टिंग इंजीनियर सेवा समाप्ति की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेजी थी। इन सब जांचों कोे लेकर अब एडीओ पंचायत से रिपोर्ट मांगी गई है।
00

कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार पहले से ही विवादों में घिरे रहे हैं। प्रधानों ने शिकायत भी जांच में सही मिली थी। अब रिपोर्ट को मांगा गया है। इसे शासन में भेजा जाएगा।

- सतीश कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
00
प्रधान संगठन ने पारित किया निंदा प्रस्ताव

बरखेड़ा। राष्ट्रीय पंचायत राज ग्राम प्रधान संगठन की ब्लॉक अध्यक्ष रुद्रपाल गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष सतपाल शर्मा की मौजूदगी में कंसल्टिंग इंजीनियर अमित कुमार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में कहा गया कि कंसल्टिंग इंजीनियर कई प्रधानों की मेजरमेंट बुक अपने पास रखे हैं जिससे ग्राम पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रधानों द्वारा उनकी शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी से पूर्व में भी की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed