फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dowry harassment and rape report against 10 people including inspector

Pilibhit News: दरोगा समेत 10 लोगों पर दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म की रिपोर्ट

Sat, 30 Dec 2023 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Dowry harassment and rape report against 10 people including inspector
बीसलपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म करने के मामले की रिपोर्ट शुक्रवार को दस लोगों के खिलाफ दर्ज की है। आरोपियों में एक दरोगा, जो विवाहिता का जेठ है, पर दुष्कर्म करने का आरोप है।
विज्ञापन

बरेली निवासी विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह 21 फरवरी 2022 को बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। विवाह में दुल्हन पक्ष ने हैसियत के मुताबिक काफी दहेज दिया था, लेकिन वर पक्ष संतुष्ट नहीं था। कार और पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही थी।विवाहिता का आरोप है कि घरवालों ने जब खराब आर्थिक स्थिति के चलते अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो वर पक्ष के लोग विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे।
विज्ञापन

इसी बीच 23 जनवरी 2023 को विवाहिता के एक पुत्री हुई। आरोप है कि ससुराल वालों ने पुत्री की हत्या करने का प्रयास किया। आरोप है कि बीती 12 अप्रैल को जेठ ने विवाहिता से दुष्कर्म किया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके में जाकर रहने लगी। 26 अक्तूबर को विवाहिता अपनी मां के साथ ससुराल से अपना सामान लेने गई तो उन लोगों ने उसे मारापीटा। जान से मारने की कोशिश करते हुए उसके कपड़े तक फाड़ दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की तहरीर कोतवाली मेंं दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया। एसपी अतुल शर्मा के आदेश पर बीसलपुर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म करने आदि गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियोंं में वर पक्ष के दस लोगों को नामजद किया गया है। आरोपी विवाहिता का जेठ हापुड़ में दरोगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed