फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   double lpg connection will be cancel

निरस्त होंगे एलपीजी के डबल कनेक्शन

Thu, 11 Dec 2014 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत Updated Thu, 11 Dec 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
double lpg connection will be cancel
जिले में दो कंपनियों से कनेक्शन लेकर लाभ ले रहे 341 उपभोक्ताओं का एक कनेक्शन निरस्त किया जाएगा। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


गैस की किल्लत से बचने के लिए बड़ी संख्या में लोगों ने एक ही नाम से दो या तीन गैस कंपनियों से कनेक्शन ले रखे हैं। इससे जहां एक परिवार को माह में दो सिलेंडर मिल रहे हैं।

वहीं आम उपभोक्ता को एक ही सिलेंडर मिल रहा है। गैस वितरण की इस असमानता को दूर करने के लिए कंपनियों ने स्वयं तैयारी शुरू कर दी है। सभी कंपनियों ने अपने उपभोक्ताओं की सूची का मिलान कर जिले के 341 ऐसे उपभोक्ता चिह्नित करने को कहा है, जिन्होंने संभवत: दो कनेक्शन ले रखे हैं। कंपनियों ने यह सूची जिला पूर्ति विभाग को सौंपी है। विभाग ने कनेक्शन का भौतिक सत्यापन कराएगा। इसके लिए विभाग के अलावा सदर, पूरनपुर व बीसलपुर एसडीएम से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकरी रमन मिश्रा ने बताया गैस कंपनियों से प्राप्त 341 उपभोक्ताओं की सूची में कुछ एक की नाम के दो व्यक्ति भी हो सकते हैं। इसलिए जांच के बाद डबल कनेक्शन धारकों की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सही नाम सामने आने के बाद उनके कनेक्शन बंद कराए जाएंगे। उन्होंने डबल गैस कनेक्शन लेने वालों से असुविधा से बचने के लिए अपना एक कंपनी का गैस कनेक्शन स्वयं निरस्त कराने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed