फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Double engine government gave security to the state

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को सुरक्षा दी

Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Double engine government gave security to the state
पूरनपुर के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पूरनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। अहमदाबाद मामले में आतंकियों को मिली सजा को लेकर उन्होंने सपा को घेरा। कहा कि आतंकियों में से एक का परिवार सपा के मंच पर दिखता है। भाजपा ने हमेशा विकास की राजनीति की है और सपा ने देश को तोड़ने वालों का साथ दिया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पूरनपुर करीब दोपहर पौने बारह बजे पहुंचे और रामलीला ग्राउंड में करीब पंद्रह मिनट जनता को संबोधित किया। भाजपा प्रत्याशी बाबूराम पासवान को वोट देने की अपील की। मंच से उन्होंने सपा पर हमले जारी रखे और कहा कि जो पिछली सरकार ने नहीं किया, भाजपा ने पांच सालों में करके दिखा दिया। अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। बम-बम भोले की गूंज सुनाई देती है। कहा कि सपा ने राम भक्तों पर गोली चलवाई, हमने मंदिर बनवाया। रामलला हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे का नारा दिया और उसे पूरा भी किया। पीलीभीत को लेकर बोले कि यहां मेडिकल कॉलेज बनवाया, सड़कें बनवाईं। सपा सरकार में ये काम नहीं हो सकते थे। मंच पर भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूरनपुर के प्रत्याशी बाबूराम पासवान, विनोद तिवारी समेत भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन

नई हवा नहीं, वही सपा है
योगी बोले कि नई हवा नहीं, वही सपा है। सपा का हाथ आतंकियों के साथ। सपा ने सरकार बनाते ही आतंकियों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए। उन्होंने सपा को आतंकवाद समर्पित सरकार बताया। कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश को सुरक्षा देने का काम किया है। कोरोना काल में गरीबों को मुफ्त राशन दिया। कोरोना की फ्री-वैक्सीन लगवाई। सपाई पहले वैक्सीन को भाजपा की बता रहे थे बाद में खुद लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

चारों सीटें पर जीत के लिए जनता से मांगा सहयोग
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा ने विधवा, दिव्यांग पेंशन बंद की जिसे भाजपा सरकार ने फिर से शुरू किया। सरकार बनते ही पीलीभीत में पचास हजार से ज्यादा किसानों का कर्ज माफ किया। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ दिया। सपा सरकार में सिर्फ 18 गरीबों को घर मिले जबकि भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार में 43 लाख गरीबों को घर मिले। उन्होंने जनता से जिले की चारों सीटों पर जीत के लिए सहयोग मांगा।

बंगाली समाज को नागरिकता देने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि कई सरकारें आईं, लेकिन बंगाली समाज के बारे में किसी ने नहीं सोचा। भाजपा सरकार में बंगाली समाज को नागरिकता दिलाने की पहल शुरू हो गई है। बोले कि सरकार ने इसके लिए कमेटी बना दी है। सरकार बनने के बाद बंगाली समाज के लोगों को नागरिकता दिलाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed