फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Don't consider yourself alone in trouble, if someone harasses you then let us know: Varun Gandhi

मुसीबत में खुद को अकेला न समझें, कोई सताए तो हमें बताएं : वरुण गांधी

Wed, 21 Feb 2024 11:03 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Don't consider yourself alone in trouble, if someone harasses you then let us know: Varun Gandhi
पूरनपुर क्षेत्र में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम को संबो​धित करते सांसद वरूण गांधी । स्रोत - प्रतिन
सांसद ने पूरनपुर के 20 से ज्यादा गांवों में किया जनसंवाद, जानी समस्याएं
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। पूरनपुर के गांवों में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान सांसद वरुण गांधी ने कहा कि मुसीबत के समय अपने आपको अकेला न समझें। अगर कोई दबाने का प्रयास करे तो बताएं। भरोसा देता हूं कि मैं आवाज उठाऊंगा। किसी की हिम्मत नहीं होगी कि वह दोबारा परेशान कर सके। बुधवार को सांसद वरुण गांधी पीलीभीत पहुंचे। पूरनपुर के घुंघचाई में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने ग्राम सिमरिया, कठहैया कानपुरा, बलरामपुर, भगौतीपुर, जल्लूपुर, गुलड़िया भूपसिंह, सिकरहना, बिलंदपुर, लुखटियाही टांडा, पुन्नापुर, जितौरिया, केशवपुर, अजीतपुर बिल्हा, गोपालपुर, सिरसा, मकरंदपुर, वक्तापुर व ग्राम पिपरिया दुलई में जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि पीलीभीत उनका घर है। यहां के लोग अपने हैं। जिलेवासियों को किसी प्रकार संकोच करने की जरूरत नहीं है। चाहता हूं कि जिले के प्रत्येक व्यक्ति के मोबाइल में मेरा नंबर हो। जिससे किसी भी समय कभी भी बिना संकोच के फोन कर सके। चाहता हूं कि पीलीभीत की जनता सीधे उनके संपर्क में रहे।
विज्ञापन

बोले-लोगों की भलाई के लिए राजनीति में आया हूं। किसी भी चीज का लालच नहीं है। यह भी कहा कि गुडलिया भूपसिंह और यहां के लोगों से पुराना रिश्ता है। मेरी मां भी यहां आतीं थी और अब वह गांव से सीधे जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मोहल्ला देशनगर में भी किया जनसंवाद
सांसद ने शहर के मोहल्ला देशनगर में भी जनसंवाद कार्यक्रम किया। कहा कि कोई भी व्यक्ति अपने को अकेला न समझे। मैं हमेशा आप सभी की मदद के लिए तैयार हूं। कार्यक्रमों में सांसद सचिव कमलकांत, प्रतिनिधि राजू आचार्य, पूर्व चेयरमैन प्रदीप जयसवाल, सूरज शुक्ला, राहुल पांडेय, शिवम यादव, बलजीत सिंह, रवि जायसवाल, करुणा शंकर शुक्ला, सिद्धार्थ शुक्ला, प्रेमराज, अशोक राजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed