फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Donate blood today... someone's life can be saved

Pilibhit News: आज कीजिए रक्तदान... बच सकती है किसी की जान

Wed, 14 Jun 2023 01:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Donate blood today... someone's life can be saved
- जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे से होगी शिविर की शुरुआत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं। आपके रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती हैं। बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। शिविर की शुरुआत सुबह नौ बजे जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगी।

रक्तदान शिविर में स्वयंसेवी संस्थाएं, अधिकारी-कर्मचारियों समेत शहर के हर वर्ग के लोग सहभागिता करेंगे। जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से प्रति माह थैलीसीमिया पीड़ित नौ बच्चों को निशुल्क रक्त मुहैया कराया जाता है। इसके अलावा ब्लड कैंसर के मरीजों, हादसे घायल अज्ञात लोगों के लिए भी रक्त की जरूरत पड़ती है। इनको प्रतिमाह 20 से 25 यूनिट रक्त निशुल्क देना पड़ता है। इसे देखते हुए आप भी अपनी जिम्मेदारी समझें और महादान कर एक नेक कार्य में सहभागी बनें।
विज्ञापन


--

रक्तदान से आपका लाभ

- शरीर में नए खून का होता है निर्माण

- मधुमेह की संभावना हो जाती है कम

- तनाव से मिलता है छुटकारा

00

कौन कर सकता रक्तदान

- 18 से 60 वर्ष का कोई स्वस्थ व्यक्ति

- वजन 45 किलोग्राम से कम न हो

- तीन माह तक रक्तदान न किया हो

- 48 घंटे के अंतराल में नशा न किया हो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed