फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dominance continues in the division, now preparations to show strength at the state level

Pilibhit News: मंडल में दबदबा कायम, अब राज्य स्तर पर दमखम दिखाने की तैयारी

Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 20 Sep 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Dominance continues in the division, now preparations to show strength at the state level
मंडल विजेता टीम । स्त्रोत - ​शिक्षक
पीलीभीत। बरेली में हुई मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले की अंडर-14 बालक और बालिका की टीम का जलवा रहा। दोनों वर्ग की टीमों ने बरेली को हराकर प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्थान पक्का कर लिया। टीमें अब 24 सितंबर से बुलंदशहर में होने वाली प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में दमखम दिखाएंगी।
विज्ञापन

बरेली में आयोजित मंडलीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता इस्लामिया इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर हुई। इसमें जनपद पीलीभीत की अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग की टीमों का फाइनल में बरेली की टीमों से सामना हुआ। दोनों ही मैच में बरेली को करारी शिकस्त मिली। टीम के कोच प्रशांत शुक्ला ने बताया की अंडर-14 बालक वर्ग में जैनुलाब्दीन व नवनीत का खेल सराहनीय रहा। बालिका वर्ग में कंचन और शीतल ने जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला ने बताया 24 से 27 सितंबर तक बुलंदशहर में होने वाली प्रदेशीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए अंडर-14 बालक वर्ग की टीम में जैनुलाब्दीन, सुख रंजन, विनीत, नवनीत, कांजीराम, विजय मंडल का चयन हुआ है। सभी सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ के विद्यार्थी हैं। अंडर-14 बालिका वर्ग की टीम में कंचन व शीतल सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ और खुशी, गरिमा, सुजाता बूंदीभूड़ जूनियर हाईस्कूल से शामिल हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 बालिका वर्ग की टीम में रुचि, नेहा, गीता सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज अमरा करोड़ से हैं। बालक वर्ग की टीम में लिटिल एंजेल स्कूल के सक्षम व अनस का चयन हुआ है। सचिव राजेश शुक्ला ने बताया की टीमें 23 सितंबर को बुलंदशहर के लिए रवाना होंगी।


बगैर कोच अपने दम पर वॉलीबॉल में जिले का नाम रोशन कर रहीं लड़कियां
गांधी स्टेडियम में वॉलीबॉल का कोई कोच नहीं है। यहां आने वाले बच्चों को सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज अमरा करोड़ के खेल शिक्षक प्रशांत शुक्ला करीब 10 साल से खेल की बारीकियां सिखा रहे हैं। उन्होंने ही बालिकाओं की वॉलीबॉल की टीम तैयार की है। उनके प्रशिक्षण से राष्ट्रीय स्तर पर रुचि देवी और गौरी ने गोल्ड जीता है। अभी वह 40 बच्चों को प्रशिक्षण दे रहे हैं। मंडल स्तर पर जीत हासिल करने वाली टीम में शामिल खिलाड़ियों ने भी उनसे ही प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed