फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Dodging channelization expected to start soon in Sharda River

Pilibhit News: शारदा नदी में डोजिंग चेनेलाइजेशन के शीघ्र शुरू होने की उम्मीद

Wed, 21 Feb 2024 10:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 10:52 PM IST
विज्ञापन
Dodging channelization expected to start soon in Sharda River
शारदा नदी किनारे चेनेलाइजेशन को सर्वे करती टीम । स्रोत - ग्रामीण
लखनऊ, कानपुर के अफसरों के साथ पहुंची तकनीकी टीम, ड्रोन से कराया सर्वे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। शारदा नदी मेंं डोजिंग चेनेलाइजेशन की स्वीकृति के बाद बुधवार को लखनऊ और कानपुर के अफसरों के साथ तकनीकी टीम ने शारदा नदी के किनारे ड्रोन से सर्वे कराया। अफसरों ने 10-11 दिन में डोजिंग चेनेलाइजेशन के लिए मशीनें आने की बात कही।

गांव चंदिया हजारा के समीप डोजिंग चेनेलाइजेशन को करीब चार वर्ष पहले स्वीकृति मिली थी। बजट मिलने पर चेनेलाइेशन को मशीनें भी शारदा तट पर आ गईं थीं। चेनेलाइजेशन शुरू होने से पहले ही वन विभाग ने बिना एनओसी काम होने पर आपत्ति जता दी।
विज्ञापन

इसके बाद मशीनें वापस चली गईं थीं। तब से गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर छह के लोग चेनेलाइजेशन की मांग कर रहे हैं। शारद नदी की बाढ़ ने इस बार गांव चंदिया हजारा, राहुलनगर, कॉलोनी नंबर-छह में जमकर तबाही मचाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

52 किसानों की 200 एकड़ जमीन पर लहलहा रही फसलें नदी में समा गईं थीं। कई दिन तक आबादी में पानी भरा रहा। चेनेलाइजेशन कराने, बाढ़ से नुकसान का मुआवजा दिलाने, कटान से बचाने के लिए जियो बैग लगाकर ठोकर बनवाने आदि की मांग को लेकर गांव चंदिया हजारा में 105 दिन तक बेमियादी क्रमिक भूख हड़ताल चली।
बाद में राष्ट्रीय वन्य जीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक में चेनेलाइजेशन का प्रस्ताव पास होने और जियो बैग लगाने की स्वीकृति मिल गई। जियो बैग लगाने के लिए बाढ़ खंड के अफसरों ने कुछ दिन पहले गांव के समीप सर्वे किया था।
बुधवार को डोजिंग चेनेलाइजेशन के लिए लखनऊ से मुख्य अभियंता (कार्यशाला) रूपेंद्र सिंह, कानपुर स्थापना खंड के अधिशासी अभियंता आशुतोष सिंह, जेई विक्रम सिंह, बाढ़ खंड पीलीभीत के जेई डीके सिंह ने तकनीकी टीम के साथ शारदा नदी किनारे चेनेलाइजेशन के लिए सर्वे किया।
ड्रोन कैमरे से सर्वे भी कराया गया। गांव चंदिया हजारा के प्रधान बासुदेव कुंडू ने बताया कि सर्वे को आए अफसरों ने 10-11 दिन के अंदर डोजिंग चेनेलाइजेशन मशीनों के आने की जानकारी दी है।

-
चेनेलाइजेशन से मिलेगी राहत

चेनेलाइजेशन मतलब नदी के चैनलों को सीधा और गहरा करना। नदी की धार सीधी और गहरी होने से क्षेत्र में बाढ़ और कटान का खतरा कम हो जाएगा। नदी पुराने बहाव में बहने लगेगी। मौजूदा समय में नदी चंदिया हजारा के समीप तीन धारों में बह रही है। चेनेलाइजेशन से नदी की एक धार हो जाएगी। जो गहरी होगी। धार के दोनों ओर नदी से निकली रेत का ढेर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed