{"_id":"65d8e4a64f672da3d3069c02","slug":"doctors-room-on-the-second-floor-disabled-and-elderly-people-are-reaching-by-climbing-stairs-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-112452-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: दूसरे तल पर चिकित्सक का कक्ष... दिव्यांग और बुजुर्ग पहुंच रहे सीढि़यां चढ़कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: दूसरे तल पर चिकित्सक का कक्ष... दिव्यांग और बुजुर्ग पहुंच रहे सीढि़यां चढ़कर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में बने जीने से उतरती वृद्धा । संवाद
आंख और दांत समेत कई विशेषज्ञ चिकित्सकों के दूसरी मंजिल पर बैठने से दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज में नेत्र, दांत और अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने में दिव्यांग और बुजुर्ग मरीजों को सीढि़यां चढ़नी पड़ रहीं हैं। अगर तीमारदार साथ न हो, तो यह मरीज सीढि़यों से गिरकर चोटिल भी हो सकते हैं। बावजूद इसके अस्पताल प्रशासन बेपरवाह है।
मेडिकल कॉलेज में आंख, त्वचा व डेंटल के अलावा होम्योपैथिक चिकित्सक दूसरी मंजिल पर बैठते है। इन डॉक्टरों से परामर्श लेने में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में दिव्यांग व बुजुर्ग मरीजों की सुविधा के लिए रैंप पीछे की ओर बनाया गया है। इस वजह से मरीज सीढि़यों के रास्ते ही डॉक्टर कक्ष तक पहुंचते हैं। सीढि़यां चढ़ने में बुजुर्गों की सांस फूल जाती है। दिव्यागों को भी काफी दिक्कत आती है।
-
गैलरी में चस्पा की सूचना, मिलेगी सहूलियत
कुछ दिन पहले मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के कक्ष और काउंटर बदले गए थे। जानकारी न होने की वजह से मरीजों को भटकना पड़ रहा था। अब इस समस्या का समाधान हो गया है। पूछताछ काउंटर के अलावा परिसर में गेट पर नोटिस चस्पा कर दिया गया है। जिस पर विशेषज्ञ डॉक्टर व उनके कमरे का नंबर लिखा गया है।
विज्ञापन
-
बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों की समस्या का जल्द ही समाधान कर दिया जाएगा। नेत्र चिकित्सक कक्ष को भी नीचे तल पर शिफ्ट किया जाएगा। कुछ दिन पहले ही नाक,कान गला रोग विशेषज्ञ को नीचे शिफ्ट किया गया है।
- संगीता अनेजा, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज