{"_id":"69a72c61a3da234c940e6da5","slug":"doctors-duty-roster-released-will-work-in-three-shifts-pilibhit-news-c-121-1-pbt1010-154823-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर जारी, तीन शिफ्टों में करेंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चिकित्सकों का ड्यूटी रोस्टर जारी, तीन शिफ्टों में करेंगे काम
पीलीभीत। होली पर्व को लेकर जिला अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की हैं। मरीजों को समय से बेहतर इलाज मिले। इसके लिए चिकित्सकों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई गई है। शिफ्टवार रोस्टर जारी कर दिया गया है। इमरजेंसी वार्ड में बेड और अन्य व्यवस्थाओं को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
होली पर अमूमन सड़क दुर्घटना, झगड़ा-फसाद आदि मामले अधिक होते हैं। इन घटनाओं के घायलों को समय से उपचार मिले, स्वास्थ्य विभाग इसके इंतजाम करता है। वहीं पूर्व हृदय रोगी सहित ब्लडप्रेशर, शुगर आदि के मरीजों को भी उपचार की जरूरत पड़ती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड को मरीजों के लिए सुरक्षित किया गया है। 24 घंटे के लिए चिकित्सकों की डयूटी के तीन रोस्टर बनाए गए है। प्रत्येक शिफ्ट के रोस्टर में 4 से 6 चिकित्सकों की ड्यूटी रहेगी। हड्डी, आंख, सर्जरी, एनेस्थीसिया व त्वचा रोग विशेषज्ञ ऑन कॉल ड्यूटी करेंगे। फोन आने पर कुछ मिनटों में ही इन चिकित्सकों को इमरजेंसी वार्ड पहुंचना होगा। इसी के साथ वार्ड में ईसीजी, इको मशीनें रखी गई है। पैथालॉजी लैब, एक्सरे सहित इमरजेंसी वार्ड में स्टॉफ नर्स, एलटी व अन्य कर्मचारी 24 घंटे मौजूद रहेंगे। सीएमएस डॉ. रमााकांत सागर ने बताया कि चिकित्सकों की ड्यूटी के साथ ही जांच के इंतजाम भी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।