{"_id":"67e04bd6c393d944d1036170","slug":"doctor-is-absent-pain-relief-tube-is-also-not-available-pilibhit-news-c-121-1-lkh1003-132874-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: चिकित्सक नदारद, दर्द निवारक ट्यूब भी उपलब्ध नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: चिकित्सक नदारद, दर्द निवारक ट्यूब भी उपलब्ध नहीं
Sun, 23 Mar 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज देखती डॉ. सूची गुप्ता। संवाद
बीसलपुर/बरखेड़ा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में व्यवस्थाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। अफसरों की सख्ती के बाद भी चिकित्सक ड्यूटी से नदारद चल रहे हैं। दर्द निवारक ट्यूब, खांसी का सीरप जैसी सामान्य दवाएं तक मरीजों को नहीं मिल पा रहीं।
रविवार को बरखेड़ा क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी में चिकित्सक के न होने से मरीज को लौटना पड़ा। सामान्य मरीजों को स्टाफ नर्स व वार्ड बॉय ने दवाएं वितरित कीं। वहीं, जोगीठेर, सुहास और दौलतपुर में मरीजों को खांसी के सीरप और और दर्द निवारक ट्यूब भी उपलब्ध नहीं हो सके। कई मरीज बिना उपचार के ही लौट गए।
बीसलपुर के नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खांडेपुर, चुर्रासकतपुर, शिवपुरी नवदिया में महिला चिकित्सक के न होने से महिलाओं को परेशान होना पड़ा।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में महिला चिकित्सा अधिकारी की स्थाई नियुक्ति होने की बावजूद वह मेले में नहीं पहुंचीं। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खांडेपुर में नेत्र परीक्षण अधिकारी न होने से नेत्र रोगी मायूस होकर लौट गए। इन अव्यवस्थाओं को लेकर मरीजों में विभाग के प्रति रोष देखा गया।