{"_id":"67a3b59972c318a0d90c4b69","slug":"doctor-did-not-reach-ent-room-till-12-oclock-patient-got-lost-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-130204-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ईएनटी कक्ष में 12 बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक, भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ईएनटी कक्ष में 12 बजे तक नहीं पहुंचे चिकित्सक, भटके मरीज
Thu, 06 Feb 2025 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला अस्पताल के ईएनटी कक्ष के चिकित्सक दोपहर 12 बजे तक अपने कक्ष में नहीं पहुंचे। मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। कई मरीज बिना उपचार के ही मायूस होकर लौट गए।
जिला अस्पताल के ईएनटी कक्ष में तैनात चिकित्सक की मनमानी मरीजों पर भारी पड़ रही है। बुधवार को करीब 11.20 बजे कक्ष खाली था। कक्ष के बाहर दो महिला मरीज चिकित्सक के आने का इंतजार कर रहीं थीं। महिला ने बताया कि वह सुबह 10 बजे से चिकित्सक का इंतजार कर रही हैं। न्यूरिया की शाहरीन जहां ने बताया कि चिकित्सक कल भी करीब 12 बजे के बाद आए थे। घर जाने में देरी हो जाती, इसके चलते बिना दवा लिए ही घर से लौट गए। बुधवार को भी सुबह दस बजे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन चिकित्सक का कोई पता नहीं है।
वहीं मदीनाशाह की रहने वाली विमला देवी ने बताया कि वह अपनी पड़ोसी के साथ आई हैं, लेकिन चिकित्सक काफी देर से यहां पर नहीं आए है। आने का समय भी पता नहीं चल पा रहा है। दोपहर 12 बजे तक चिकित्सक अपने कक्ष में नहीं पहुंचे।