{"_id":"651a6c57f44b829f756a61c48499343c","slug":"do-smriti-irani-minister-sacked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को करें बर्खास्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को करें बर्खास्त
पीलीभीत
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद की सेंट्रल यूनिवर्सिटी के छात्र रोहित वेमुला की मौत के मामले में राष्ट्रीय लोकदल ने केंद्रीय मंत्रियों को जिम्मेदार ठहराते हुए उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
रालोद के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को गौहनिया चौराहे के निकट एकत्र हुए। नगर अध्यक्ष हरीराम शर्मा ने कहा कि हैदराबाद में दलित छात्र रोहित को आत्महत्या के लिए विवश करने मेें केंद्रीय मंत्रियों का हाथ है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक होनहार छात्र को सरकार और उनके मंत्रियों की कारगुजारी के कारण जिंदगी से हाथ धोना पड़ा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इसमें स्मृति ईरानी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की गई। इस दौरान हरीराम शर्मा, खेमकरन, भगवान दास वर्मा, मोहम्मर नवी, राजाराम, अनवर आदि मौजूद रहे।