{"_id":"ff6d15528f3f6b56bf7e5e105baba765","slug":"do-not-neglect-the-safety-standards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुरक्षा मानकों में न बरतें लापरवाही’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुरक्षा मानकों में न बरतें लापरवाही’
पीलीभीत
Updated Fri, 06 Feb 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने बैंक प्रबंधकों व पेट्रोल पंप मालिकों की एक बैठक लेकर सुरक्षा
विज्ञापन
व्यवस्था पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधक व पेट्रोल पंप सुरक्षा
मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
बैठक दोपहर एक बजे पुलिस लाइंस सभागार में हुई। बैठक के दौरान उन्होंने बैंक प्रबंधकों और पेट्रोल पंप मालिकों से सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्डों व कार्यरत कर्मचारियों आदि की जानकारी ली। इसके बाद बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि जिन बैंक शाखाओं व एटीएम पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन वह खराब हैं।
ऐसे कैमरों को तुरंत ठीक करा लें। यदि सुरक्षा की दृष्टि से कोई सुरक्षा गार्ड रख रहे हैं तो उसका पुलिस वेरीफिकेशन जरूर कराएं। पेट्रोल पंप स्वामी भी कर्मचारियों का एक रजिस्टर रखें। जिनमें उनका नाम-पता भी नोट करें। अगर बैंकों पर पेट्रोल पंपों पर संदिग्धों की आवाजाही महसूस करें तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
जिससे पकड़कर उनकी तस्दीक कराई जा सके। बैठक में सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह, शहर कोतवाल अतुल प्रधान, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी बृजेश सिंह के अलावा कई बैंक प्रबंधक व पेट्रोल पंप स्वामी मौजूद रहे।