फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Do not go to Nainital Mussoorie, come to Chuka Beach and PTR

नैनीताल मसूरी न जाएं, चूका बीच और पीटीआर आएं, गर्मी की छुट्टी मनाएं

Wed, 20 Apr 2022 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Do not go to Nainital Mussoorie, come to Chuka Beach and PTR
पीलीभीत टाइगर रिजर्व से गुजरी नहर में नहाता बाघ। फाइल फोटो। - फोटो : PILIBHIT
कलीनगर। हर-भरे जंगल और उसके बीच बना खूबसूरत पर्यटन स्थल चूका बीच घूमने के लिए हर कोई उत्साहित रहता है। पीटीआर में बनी बैंबू, ट्री और वाटर हर सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। यहां से शारदा डैम में हिलोरे लेते पानी को देख सैलानियों को गोवा जैसा महसूस होता है। इसके साथ ही जंगल में विचरण करते बाघ समेत अन्य वन्यजीव सैलानियों के भ्रमण को यादगार बना देते हैं।
विज्ञापन

सैलानियों के रुकने के लिए चूका बीच की खूबसूरत हटों के अलावा गेस्ट हाउस उपलब्ध है। हट की बुकिंग के लिए यूपी इको टूरिज्म वेबसाइट पर ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

गेस्ट हाउस टाइगर रिजर्व के अधीन बुक होगा। चूका बीच में स्थित कैंटीन पर खाने पीने के व्यंजन के ऑर्डर की भी व्यवस्था है। ऐसे में कम खर्च पर गर्मियों की छुट्टियों का आनंद उठाने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन स्थल सैलानियों के स्वागत के लिए तैयार है। कम खर्च पर और शांत वातावरण में प्राकृतिक सुंदरता का सैलानी आनंद उठा सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हटो का यह है किराया
चूका बीच में ठहरने के लिए विभिन्न हटें बनी हुई है। इसमें थारू, ट्री और बैंबू हट का किराया 2520 रुपये प्रति व्यक्ति हैं। यदि दो लोग ठहरते हैं तो उनको 3780 रुपये जमा करने होंगे। इसमें जीएसटी दर भी शामिल है।
दो शिफ्ट में जंगल सफारी घूमकर देख सकेंगे नजारा
सैलानियों के लिए दो शिफ्ट में जंगल भ्रमण की व्यवस्था है। पांच टाटा जीनान और 13 जिप्सी वाहन उपलब्ध रहते हैं। गर्मी के दिनों में सुबह छह से साढ़े नौ बजे तक और शाम की शिफ्ट में तीन बजे से सूर्यास्त तक घूमने की अनुमति है। जंगल सफारी के दौरान चूका बीच, बाइफरकेशन, सायफन समेत अन्य स्थलों का भ्रमण कराया जाता है। शारदा सागर डैम में मोटर बोट की सुविधा भी उपलब्ध है। साढ़े तीन सौ रुपये जमा कर 45 मिनट तक बोट पर आनंद उठा सकते हैं।
रूट के आधार पर किराया है निर्धारित
सैलानियों की व्यवस्था के लिए पीलीभीत से भी जंगल सफारी वाहन की व्यवस्था की गई है। पीलीभीत से चूका बीच जाने के लिए 3658 रुपए में वन निगम के टाटा जीनान वाहन को बुक कर सकते हैं। एक वाहन में छह लोगों को जंगल घुताया जाएगा। इसी तरह महोफ रेंज से जंगल सफारी के लिए 3304 रुपये खर्च करना होंगे। मुस्तफाबाद से जंगल सफारी के लिए 2950 रुपये खर्च करना होंगे। इसलिए लिए पूरनपुर से खटीमा मार्ग होकर माधोटांडा मुस्तफाबाद पहुंचा जा सकता है। पीलीभीत से माधोटांडा के रास्ते पहले खारजा नहर पुल पर आना पड़ेगा, यहां से खटीमा मार्ग पर डगा गांव होते हुए मुस्तफाबाद पहुंचा जा सकता है

सैलानियों की सुविधा के लिए चूका बीच में ठहरने और खाने पीने के पूरे इंतजाम हैं। जंगल सफारी के लिए शहर और मुस्तफाबाद गेस्ट से वाहनों की व्यवस्था है। पर्यटन स्थल आकर प्राकृतिक सुंदरता के वन्यजीवों के दीदार के लिए सैलानी लगातार पहुंच रहे हैं। - नवीन खंडेलवाल, डिप्टी डायरेक्टर, पीलीभीत टाइगर रिजर्व

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का भ्रमण करते सैलानी। फाइल फोटो

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी का भ्रमण करते सैलानी। फाइल फोटो- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed