{"_id":"d55900ad1b949a07a7cafbc8c396ffdc","slug":"do-not-begin-to-pay-cane-price-six-mills-on-notice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना मूल्य भुगतान शुरू न करने पर छह चीनी मिलों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना मूल्य भुगतान शुरू न करने पर छह चीनी मिलों को नोटिस
Purnpur
Updated Mon, 21 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी गन्ना समिति क्षेत्र का गन्ना खरीदने वाली छह चीनी मिलों ने अब तक गन्ना मूल्य भुगतान शुरू नहीं किया। इसमें तीन चीनी मिलों पर पिछले सत्र का करीब पौने चार करोड़ रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना मूल्य भुगतान न करने वाली छह चीनी मिलों को नोटिस जारी कर शीघ्र गन्ना मूल्य भुगतान करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
सहकारी गन्ना समिति के सचिव सौवीर सिंह ने बताया कि पूरनपुर चीनी मिल 15 दिसंबर तक 1.99 हजार क्विंटल, पीलीभीत चीनी मिल ने पूरनपुर क्षेत्र का 91 हजार क्विंटल, बरखेड़ा चीनी मिल ने 55 हजार, मकसूदापुर चीनी मिल ने 59 हजार, पलिया चीनी मिल ने 89 हजार क्विंटल, गुलरिया चीनी मिल ने अस्सी हजार क्विंटल गन्ना खरीद कर पेर लिया, लेकिन अब तक निर्धारित 14 दिन बाद भी गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया। इसके अलावा बरखेड़ा चीनी मिल पर पिछले सत्र का 2.38 करोड़ रुपये, मकसूदापुर चीनी मिल पर 53.42 लाख रुपये, पलिया चीनी मिल पर 77.29 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है। गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर उक्त सभी चीनी मिलों को नोटिस जारी कर नियमानुसार गन्ना मूल्य भुगतान की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
गन्ना मूल्य निर्धारित न होने से असमंजस
चीनी मिलों को पेराई करते करीब एक माह हो चुका है, लेकिन अभी तक गन्ना मूल्य निर्धारित नहीं किया गया है। इससे किसान और भुगतान को लेकर चीनी मिलें असमंसज में हैं। समिति सचिव सौवीर सिंह ने बताया कि मिलों को अभी पिछले सत्र के अनुसार गन्ना मूल्य भुगतान करने को कहा गया है।
विज्ञापन