{"_id":"a26fffec4d56cbad282930ce60f70625","slug":"do-not-be-afraid-of-those-who-access-abandon-the-action-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहुंच वालों से न डरें बेखौफ करें कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहुंच वालों से न डरें बेखौफ करें कार्रवाई
पूरनपुर/पीलीभीत।
Updated Fri, 20 Nov 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम मासूम अली सरवर ने कहा
विज्ञापन
कि चुनाव ड्यूटी में लगाए गए कर्मचारी और अधिकारी बेखौफ होकर निष्पक्षता के
साथ विधि सम्मत कार्रवाई करें ताकि चुनाव को निष्पक्षता के साथ शांती
पूर्वक निपटाया जा सके। उन्होंने कर्मचारियों को हिदायत दी कि वह कोई ऐसा
कार्य न करें जिससे दिक्कत खड़ी हो अथवा पक्षपात के आरोप लगें।
ब्लाक सभागार मेें विकास, राजस्व, पुलिस विभाग के कर्मचारियों की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने हल्का के गांव का पूरा हाल रखते हैं। कौन प्रत्याशी और समर्थक हैं? कौन चुनाव में समस्या खड़ी कर सकता है। इसकी जानकारी कर्मचारियों को होनी चाहिए।
गड़बड़ी करने वालों की सूचना निष्पक्ष और बेखौफ होकर दें, ताकि गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। चाहे वह कितनी ही पहुंच वाले का कोई रिश्तेदार या प्रतिनिधि ही क्यों न हो। कोई ऐसा कार्य न करें जो प्रशासन के लिए समस्या बने। डीएम ने कहा कि प्रधानी का चुनाव अहम है।
इसमें निश्चित मतदान का प्रतिशत भी बढ़ेगा। मतदान साढ़े चार बजे शाम तक होगा। कुछ मतदान केंद्र ऐसे भी होंगे। जिन पर भीड़ को लेकर देरतक मतदान हो। ऐसे मतदान केंद्रों का अनुमान लगाकर प्रकाश की व्यवस्था रखे।
एसपी जवाहर ने कहा कि पिछले चुनाव से प्रधान का चुनाव ज्यादा संवेदनशील है। प्रचार की अनुमति बगैर प्रचार करने वालों पर इसके अलावा अन्य गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करें।
बैठक में एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार सिंह, सीओ राजेश्वर सिंह, कार्यवाहक बीडीओ देवेंद्र कुमार आदि थे। बैठक में कर्मचारियों से उनके क्षेत्र के मतदेय स्थलों की संख्या, संवेदनशीलता, ग्र्राम स्तरीय कर्मचारी का नाम, मोबाइल नंबर, चुनाव में प्रशासनिक सहयोग करने वाले पांच निष्पक्ष लोगों के नाम, मोबाइल नंबर, पांच ऐसे लोगों के नाम जो चुनाव प्रभावित कर सकते हो आदि की जानकारी एकत्र की गई।
कोतवाली में सर्किल के पुलिस कर्मियों की बैठक लेकर चुनाव के तहत अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने, मुचलका पाबंद करने, जनता के साथ मित्रवत व्यवहार रखने आदि के निर्देश डीएम, एसपी ने दिए।