फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM sought report of booths from all sector magistrates in three days

डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से तीन दिन में मांगी बूथों की रिपोर्ट

Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
DM sought report of booths from all sector magistrates in three days
पीलीभीत। जिले में 23 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। प्रशासन बूथों पर व्यवस्थाएं दुुुरुस्त कराने में जुटा है। शुक्रवार को डीएम ने सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की और तीन दिन में सभी बूथों की रिपोर्ट मांगी है। अगर किसी बूथ पर कोई कमी है तो उसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में गांधी प्रेक्षागृह में बैठक हुई। बैठक में डीएम ने कहा कि सभी सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेट तीन दिनों के भीतर सभी बूथों का निरीक्षण करें। वहां की सुविधाएं जैसे शौचालय, प्रकाश, फर्नीचर, पेयजल, रैंप व अन्य बुनियादी सुविधाओं की जांच करें। यह भी देखें कि एक बूथ से दूसरे बूथ तक जाने में कितना समय और कितनी दूरी पर स्थित है और साथ ही साथ पहुंच मार्ग सुविधाजनक है या नहीं उसकी भी जानकारी दर्ज करें। मतदान के दिन सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रत्येक बूथों पर भ्रमण करेंगे। ईवीएम को लेकर कहा कि इस संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त करें, जिससे मतदान के दिन किसी बूथ पर ईवीएम में कोई समस्या आए तो उसे तत्काल ठीक करा सकें। पोलिंग पार्टियों को दिए जाने वाले सभी प्रपत्रों की पूरी जानकारी ले लें। ट्रेनिंग पूरी कर ली है डीएम ने इसका प्रमाण पत्र भी देने को कहा। कोविड प्रोटोकॉल के पालन को लेकर भी निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed