{"_id":"650c96b542df540095026234","slug":"dm-said-complete-the-construction-of-the-building-by-employing-more-laborers-pilibhit-news-c-121-1-pbt1005-4580-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: डीएम ने कहा- ज्यादा मजदूर लगाकर पूरा कराएं भवन का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: डीएम ने कहा- ज्यादा मजदूर लगाकर पूरा कराएं भवन का निर्माण
Fri, 22 Sep 2023 12:47 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Fri, 22 Sep 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार । स्रोत - सूचना विभाग
पीलीभीत। डीएम और सीएमओ ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इसके साथ ही वहां हो रहे अन्य कार्यों की गुणवत्ता को देखते हुए कार्य को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। जिससे आगामी सत्र में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू हो सकें।
बृहस्पतिवार को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व सीएमओ आलोक कुमार ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके साथ ही साथ उन्होंनेे फाॅल सीलिंग के कार्य को देखा और उसकी गुणवत्ता परखी, फाॅल सीलिंग के कार्य को तेजी से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लेक्चर हाॅल, सेंट्रल रिसर्च लैब, मेडिकल एजुकेशन रूम, शौचालय, स्टाफ ऑफिस, प्रधानाचार्य कक्ष, डेमोरूम, लाइब्रेरी, हास्टल, टाइप-3 के कक्ष, विद्युत फिटिंग व्यवस्था व दरवाजों की गुणवत्ता सहित अब तक कराए गए कार्यों को देखा।
निरीक्षण के दौरान पहली मंजिल पर लेक्चर थियेटर सीलिंग फैन, हास्टल के विंडों में शीशे लगाने, कैफे एरिया हाॅल में एसी लगावाने के निर्देश दिए। संबंधित कार्यदायी संस्था को कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि अतिरिक्त लेबर लगाकर कार्यों को समय से पूरा करा लिया जाए। जिससे कि सत्र 2023-24 एकेडमिक सेशन में यहां पठन पाठन शुरू कराया जाए। निरीक्षण के दौरान सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन उदय नारायण सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।