फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Holidays did not get over, DM found 45 officers and employees missing

नहीं उतरा छुट्टियों का खुमार, डीएम को 45 अफसर और कर्मचारी मिले नदारद

Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Holidays did not get over, DM found 45 officers and employees missing
शुक्रवार को कार्यालय में औचक निरीक्षण करते डीएम प्रवीण कुमार। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। त्योहारी छुट्टियों के बाद शुक्रवार को सरकारी कार्यालय खुले। डीएम ने डीआईओएस कार्यालय, शारदा सागर खंड, चकबंदी कार्यालय, श्रम प्रवर्तन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया तो उन्हें 45 अफसर और कर्मचारी नदारद मिले। डीएम ने सभी का एक दिन का वेतन काटने का आदेश देते हुए सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर शारदा सागर खंड कार्यालय पहुंचे। यहां उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। अधिशासी अभियंता ब्रजेश सिंह पोरवाल सहित 15 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। इसके बाद डीएम 10 बजकर 15 मिनट पर डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। यहां डीआईओएस बृजेश चौधरी समेत पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले। 10 बजकर 35 मिनट पर डीएम ने श्रम प्रवर्तन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। यहां श्रम प्रवर्तन अधिकारी उपस्थित मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर की जांच की तो छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसके बाद डीएम चकबंदी कार्यालय पहुंचे। यहां की स्थिति भी बाकी कार्यालयों की तरह मिली। चकबंदी अधिकारी समेत पांच कर्मचारी नहीं मिले। सहायक चकबंदी कार्यालय में सहायक चकबंदी अधिकारी सहित चार कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए। बंदोबस्त कार्यालय में बंदोबस्त अधिकारी सहित 10 कर्मचारी नहीं मिले। निरीक्षण में कुल 45 अधिकारी और कर्मचारी नहीं मिले।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि गैर हाजिर मिले अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर भविष्य में फिर ये लोग गैर हाजिर मिले तो और कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed