फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM inspected the flyover under construction, took information

Pilibhit News: डीएम ने निर्माणाधीन फ्लाईओवर का किया निरीक्षण, ली जानकारी

Sat, 04 May 2024 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
DM inspected the flyover under construction, took information
निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का निरीक्षण करते डीएम संजय कुमार सिंह । संवाद
पीलीभीत। असम चौराहे पर निर्माणाधीन फ्लाईओवर का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंनेे कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर से चल रहे कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन

असम हाईवे पर फ्लाईओवर का निर्माण तेजी के साथ किया जा रहा है। इस समय यहां पर गर्डर रखने का काम चल रहा है। इधर काम के चलते सड़क का क्षेत्र घट गया है। एक ओर निर्माण तो दूसरी ओर दुकानों के होने से वाहनों के निकलने में जाम की स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने निर्माण कार्य का एआरटीओ वीरेंद्र सिंह के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया। डीएम ने वहां पर मौजूद कार्यदायी संस्था के प्रोजेक्ट मैनेजर टीके बनर्जी से फ्लाईओवर के निर्माण की प्रगति के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचपीडब्लयूडी के अभियंता विजय राज सिंह ने बताया ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। चौराहे पर पूर्व में संचालित पुलिस चौकी को शिफ्ट किए जाने की कार्रवाई की जानी है, जिससे चौकी वाले स्थान पर पिलर का निर्माण किया जा सके। इसके साथ ही पूरनपुर की तरफ हाइड्रेन शिफ्टिंग का कार्य भी होना है।

जिलाधिकारी ने चौराहे के चारों तरफ अतिक्रमण हटाने एवं ट्रैफिक पुलिस को चौराहे पर किसी भी वाहन को अवैध पार्किंग के रूप में खड़ा न होने देने के निर्देश दिए, ताकि मुख्य चौराहे पर किसी प्रकार का जाम न लगने पाए एवं दुर्घटना की स्थिति न बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed