फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM expressed displeasure over getting incomplete work in medical college

Pilibhit News: डीएम ने मेडिकल कॉलेज में अधूरा काम मिलने पर जताई नाराजगी

Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 24 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
DM expressed displeasure over getting incomplete work in medical college
निरीरूाण करते डीएम । संवाद
पीलीभीत। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंनेे टाइल्सीकरण के कार्य को देखा और उसकी गुणवत्ता परखी। निरीक्षण के दौरान लेक्चर हाॅल, लैब, सीसीटीवी जोन रूम, एकेडमी ब्लाक ए, शौचालय, हास्टल सहित अबतक कराए गए कार्यों को देखा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान आधे अधूर कार्य पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान लेक्चर हाॅल में एसी व फार सीलिंग कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। हॉस्टल निरीक्षण के दौरान शौचालय की व्यवस्था देखी। हास्टल में विण्डों में शीशे व दरवाजे लगाने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए। सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को कडे़ निर्देश देते हुए कहा कि अतिरिक्त लेबर लगाकर कार्यों को समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने निर्माणाधीन काॅलेज में चल रहे कार्यों को तेजी से कराने के निर्देश दिये और सम्बन्धित संस्था को कडे़ निदेश देते हुये कहा कि निर्धारित मानकों के अनुसार समस्त कार्य करायें जाये। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि मेडिकल काॅलेज में विद्युत कनेक्शन, पेयजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाएं व समस्त कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये गये। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेडिकल काॅलेज के अवशेष कार्यों को तेजी से करायें, जिससे कि सत्र 2023-24 एकेडमिक सेशन में यहां पठन पाठन शुरू कराया जाए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed