फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM constituted a two-member team after finding negligence in development works.

Pilibhit News: डीएम ने विकास कार्याे में लापरवाही मिलने पर दो सदस्यीय टीम की गठित

Mon, 02 Feb 2026 11:44 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 02 Feb 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
DM constituted a two-member team after finding negligence in development works.
पीलीभीत। डीएम ने विकास कार्याे में लापरवाही बरते जाने पर दो सदस्यीय टीम का गठन कर जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही जांच टीम को 15 दिनों के अंदर जांच आख्या उपलब्ध कराए जाने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर लगातार शिकायतें की जा रही हंै। ऐसे में पूरनपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कुंवरपुर ताल्लुक आनंदपुर के नंद किशोर गौतम ने डीएम ज्ञानेंद्र सिंह को ग्राम पंचायत संडई के प्रधान व सचिव पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शपथपत्र के माध्यम से शिकायत की गई। आरोप लगाया गया कि प्रधान और सचिव ने गांव में विकास कार्य कराए जाने को लेकर आए रुपये का प्रधान ने सचिव के साथ मिलकर बंदरबांट कर लिया।
विज्ञापन

जबकि गांव में विकास कार्य को नहीं कराया गया है। डीएम ने दो सदस्यीय टीम का गठन किया। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी व लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को पूरे मामले की जांच करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिनों के भीतर जांच आख्या रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। डीपीआरओ रोहित भारती ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम के आदेश के बाद मामले में दो सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed