{"_id":"2fd9d3f1b2d18d0a827f8751a3c8d5a8","slug":"dm-asked-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ की रोकथाम और पीड़ितों को बसाने की करेंगे व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ की रोकथाम और पीड़ितों को बसाने की करेंगे व्यवस्था
पीलीभीत।
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी मासूम अली सरवर ने कहा कि तालाबों पर कब्जे अथवा उन्हें पाट कर कालोनी बनाने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। बाढ़ कटान की समस्या से निजात के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।
दो दिन पहले जिले का कार्यभार संभालने के बाद गांधी सभागार में पहली बार पत्रकारों से मुखातिब हुए डीएम ने कहा अभी पूरी तरह जिले की समस्याओं व भौगोलिक स्थिति से वाकिफ नहीं हैं, लेकिन पिछले दो दिनों में उनके सामने तालाबों पर अवैध कब्जे, बिजली से जुड़ी समस्याएं, पूरनपुर जिले में बाढ़-कटान से जुड़ी समस्याएं व चकबंदी के नाम पर कुछ लोगों को परेशान करने की शिकायतें सामने आई हैं। इन सभी को गंभीरता से लिया है। बाढ़ की समस्या के लिए उन्होंने सिंचाई विभाग व बाढ़ खंड के अधिकारियों से फीड बैक लिया है। रोकथाम के लिए शासन से पर्याप्त धन न मिलने की समस्या सामने आई है। शासन से बाढ़ की रोकथाम के लिए पर्याप्त धन इस जिले को मिले इसके लिए वह शासन स्तर पर लगातार प्रयास करेंगे। बाढ़ से बेघर हुए लोगों को पहले ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि पर बसाने की दिशा में भी काम किया जाएगा यदि कहीं ग्राम समाज की भूमि उपलब्ध नहीं होती है तो जमीन खरीद कर भी पीड़ित परिवारों को बसाया जाएगा।
पशु व खाद की रुकेगी तस्करी
डीएम ने कहा कि पशु तस्करी रोकने को उन्होंने एसपी से वार्ता की है। इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। खाद की तस्करी नेपाल के लिए न हो इसके लिए एसएसबी के अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति बनाएंगे। उन्होंने शासन की प्राथमिकताओं को अपनी प्राथमिकता बताते हुए पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास करने की भी बात कही।
विज्ञापन
मिस लीड करने वालों पर होगी कार्रवाई
डीएम ने स्पष्ट किया कि वह चाहेंगे कि अगर प्रशासनिक कार्य में कहीं कोई कमी दिखाई देती है तो मीडिया उसे प्रमुखता से प्रकाशित करे। वह उसे दूर कराएंगे। मीडिया अथवा आम नागरिक कहीं कोई गलत कार्य होते देखे है तो उनसे फोन पर शिकायत कर सकते हैं, लेकिन वह शिकायत सही और पुष्ट होनी चाहिए। गलत शिकायत मिलने पर माना जाएगा कि संबंधित ने डीएम को मिस लीड करने का काम किया है। इस पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।