फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   diya dharna

डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ का नेहरू पार्क में धरना

Thu, 29 Jan 2015 12:13 AM IST
पीलीभीत।
पीलीभीत। Updated Thu, 29 Jan 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
diya dharna
उप्र डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने मांगों को लेकर नेहरू पार्क में धरना
विज्ञापन
दिया। इंजीनियर्स ने लगातार चार बार वार्ता विफल होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराने की मांग की।

प्रदेश स्तरीय आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स दो दिवसीय आंदोलन पर हैं। सामूहिक अवकाश लेकर बुधवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए और धरना देकर विरोध प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि महासंघ के संवर्ग की ग्रेड वेतन 4800 करने एवं अन्य मांगे वर्षों से लंबित है।

इसके लिए प्रतिनिधि चार बार मुख्य सचिव से वार्ता निर्धारित कर चुके हैं, लेकिन वार्ता स्थगित कर दी जाती है जिससे समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा। उन्होंने कहा जूनियर इंजीनियर्स विकास कार्यों की रीढ़ हैं। इसके बाद भी सरकारी अपनी हठधर्मिता के कारण इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष इंजीनियर पवन कुमार, रणवीर सिंह, देशराज सिंह, रामनरेश सिंह, वीरेंद्र सिंह यादव, देवेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार सैनी, अनूप कुमार, जनेश्वर प्रसाद, मनोज कुमार, आरएस पाल, सन्नी भास्कर, विमलेश कुमार, महिपाल सिंह, अब्दुल सत्तार, अमरीश कुमार, संजय कुमार, गौरव कुमार, आजम खां, सुधीर कुमार, सतीश कुमार, रामेश्वर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed