फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diwyangon the certificate to be charged with fundraising

दिव्यांगों ने लगाया प्रमाणपत्र  बनाने में धनउगाही का आरोप

Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Thu, 15 Dec 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Diwyangon the certificate to be charged with fundraising
दिव्यांगों ने लगाया प्रमाणपत्र बनाने में धनउगाही का आरोप
 दिव्यांगों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। दिव्यांगों का आरोप है कि प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर उनसे धन उगाही की जाती है। प्रदर्शन के बाद उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। हाड कपा देने वाली सर्दी में जिले भर के दिव्यांगजन बृहस्पतिवार को विकलांग कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में कलक्ट्रेट चौराहे पर एकत्र हुए और जुलूस के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। दिव्यांगों ने यहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। दिव्यांगों का आरोप है कि प्रशासन उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कर रहा है। सर्दी का मौसम शुरू होने के बाद भी अब तक कंबल भी उपलब्ध नहीं कराए गए। दिव्यांगों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट राजितराम प्रजापति को सौंपा। इसमें अन्य मांगों के अलावा एक नेत्रहीन दिव्यांग महिला विकलांग प्रमाणपत्र बनवाने के नाम पर उसे धन वसूली का आरोप भी लगाया गया है। इसके अलावा दिव्यांगों की पेंशन में वृद्धि, इंदिरा आवास, खाद्य सुरक्षा आदि में प्राथमिकता से लाभ देने, दिव्यांगों को बीपीएल सूची में शामिल करने सहित मांगे रखीं। सिटी मजिस्ट्रेट ने सभी को जल्द कंबल वितरित कराने एवं आरोपों की जांच कराने का आश्वासन दिव्यांगों को दिया है। प्रदर्शन एवं ज्ञापन सौंपने वालों में मुकेश राठौर, तुआसीन, शिवकुमार, सीताराम, रमेश, विमल, अवनीश अवस्थी सहित कई दिव्यांग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed