फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Divyang injured in wild animal attack, admitted

जंगली जानवर के हमले में दिव्यांग घायल, भर्ती

Mon, 11 Oct 2021 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
Divyang injured in wild animal attack, admitted
पीलीभीत। माधोटांडा क्षेत्र के मल्लपुर खजुरिया गांव की सीमा में खेत पर रखवाली करके घर लौट रहे दिव्यांग पर किसी जंगली सुअर ने हमला कर दिया। चीखने की आवाज पर फार्म हाउस के पालतू कुत्ते वहां पहुंच गए और जानवर को खदेड़ दिया। फार्म मालिक की मदद से घायल को माधोटांडा सीएचसी लाया गया।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के मल्लपुर खजुरिया निवासी रोहित कुमार पुत्र रामचंद्र दिव्यांग है। वह गांव निवासी बलदेव सिंह के फार्म हाउस पर रखवाली का कार्य करता था। रविवार सुबह रखवाली करने के बाद वह घर जाने के लिए निकला। कुछ दूर निकलते ही गन्ने के खेत से अचानक जंगली सुअर के हमले में उसके शरीर पर कई जगह जख्म हो गए। चीखने चिल्लाने की आवाज पर फार्म हाउस के पालतू कुत्ते दौड़ पड़े। जानवर को खदेड़ दिया। प्रभारी चिकित्सक विनीत कुमार यादव ने बताया कि पैरों और पीठ में जख्म हुए है जिसका उपचार किया जा रहा है। रेंजर अयूब हसन ने बताया कि सूचना के बाद क्षेत्रीय वनकर्मियों को मौके पर भेजकर जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed