फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Divya Gangwar nomination by the BSP Bisalpur

बीसलपुर से बसपा की दिव्या गंगवार ने भरा पर्चा 

Tue, 24 Jan 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 24 Jan 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
Divya Gangwar nomination by the BSP Bisalpur
बीसलपुर से बसपा की दिव्या गंगवार ने भरा पर्चा
नामांकन के चौथे दिन बीसलपुर सीट से बसपा प्रत्याशी दिव्या गंगवार और बरखेड़ा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किशनलाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जिले की चार सीटों के लिए अब तक 10 नामांकन हो चुके हैं। मंगलवार की सुबह से कलेक्ट्रेट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे लेकिन दो बजे तक कोई प्रत्याशी नहीं पहुंचा। दो बजे के बाद पहले बरखेड़ा सीट के लिए भारतीय सुभाष सेना के प्रत्याशी के रूप में किशनलाल ने अपना नामांकन दाखिल कराया। इसके कुछ देर बाद बीसलपुर सीट से बसपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व सांसद परशुराम गंगवार की पुत्री दिव्या गंगवार नामांकन कराने पहुंची। उन्होंने मुख्य जोन कोआर्डिनेटर दिनेश कुमार, जिलाध्यक्ष एलपी सागर के अलावा प्रस्तावक प्रदीप गंगवार एवं अनुमोदक रवि गंगवार के साथ बीसलपुर एसडीएम बीपी सिंह के समक्ष नामांकन जमा किया।
विज्ञापन

पांच प्रत्याशियों ने लिए पर्चे
मंगलवार को दो नामांकन के साथ ही पांच प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भी लिए। इसमें दो दो नामांकन पत्र पूरनपुर व शहर विधानसभा क्षेत्र के लिए खरीदे गए जबकि एक बरखेड़ा क्षेत्र के लिए है। पूरनपुर भाकपा माले की रामकांती एवं निर्दलीय कालीचरन ने पर्चा लिया वहीं शहर सीट से किसान मजदूर संगठन पार्टी के युसुफ मलिक और निर्दलीय के रूप में धनपाल ने पर्चा लिया। बरखेड़ा सीट से निर्दलीय के रूप मेें एक मात्र नामांकन पत्र शिवपाल सिंह ने लिया।
विज्ञापन

आज होंगे कई प्रमुख नामांकन
बृहस्पतिवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश और शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण अधिकांश नामांकन बुधवार को कई प्रमुख लोगों के नामांकन करने की संभावना है। इसमें शहर से निवर्तमान कैबिनेट मंत्री हाजी रियाज अहमद, बीसलपुर से कांग्रेस सपा के संयुक्त उम्मीदवार एवं पूर्व मंत्री अनीस अहमद उर्फ फूलबाबू, पूरनपुर से बसपा के केके अरविंद, भाजपा के बाबूराम पासवान, शहर से बसपा के अरशद खां सहित कई निर्दलीय नामांकन कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed