फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Diuri and Lalorikheda were winners in the district level hockey tournament.

Pilibhit News: जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट में दियूरी और ललौरीखेड़ा रहा विजेता

Sun, 03 Sep 2023 12:34 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sun, 03 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Diuri and Lalorikheda were winners in the district level hockey tournament.
​​माध्यमिक ​शिक्षा विभाग की प्रतियोगिताओ में हॉकी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बालक ।
पीलीभीत। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर खेल जगत फाउंडेशन की ओर से मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा के दूसरे दिन गांधी स्टेडियम में हॉकी, रस्साकशी, शतरंज, वॉलीबॉल, कबड्डी के अलावा 100, 200, 400 मीटर दौड़ के मुकाबले हुए। इनमें मझोला, अमरिया, पूरनपुर, बीसलपुर और पीलीभीत स्टेडियम की टीमों ने हिस्सा लिया। हॉकी में दियुरी और ललौरीखेड़ा की टीमें विजयी रहीं।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा का जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि खेलों में स्कूली बच्चे निरंतर बेहतरीन प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने की ओर बढ़ रहे हैं। हॉकी बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय दियूरी की टीम विजेता और रूपपुर कमालू की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में ललोरीखेड़ा की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

वॉलीबॉल स्पर्धा में स्प्रिंगडेल कॉलेज विजेता, एसके पब्लिक स्कूल मझोला उपविजेता रहा। बालक वर्ग कबड्डी में गांधी स्टेडियम प्रथम, एसके पब्लिक स्कूल मझोला द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में नगर क्षेत्र पीलीभीत की टीम प्रथम स्थान पर रही। रस्साकशी में स्प्रिंग डेल कॉलेज प्रथम रहा। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद फहीम प्रथम, डिगर सिंह द्वितीय, बंदूक कुशवाहा तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में निशा मौर्य प्रथम, सुख मनदीप कौर द्वितीय, आलिया तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर बालक वर्ग में नितिन कुमार प्रथम, अमित कुमार द्वितीय, कामरान अली तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में पूर्णिमा गंगवार प्रथम, शशि सिंह द्वितीय, ज्योति पंत तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में सचिन कुमार प्रथम, राजीव वर्मा द्वितीय, अर्पित पांडे तृतीय स्थान पर रहे।

शतरंज प्रतियोगिता में ओजस, नटराज कौर, सोना मेहरा, पानव जगोता विजेता रहे। ये खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय मेजर ध्यानचंद खेल स्पर्धा में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर खेल जगत फाउंडेशन के रतन गुप्ता, खेल स्पर्धा के संयोजक प्रखर मिश्रा, जिला क्रीड़ा सचिव राजेश शुक्ला, सतीश शर्मा, अविनाश कुमार, दयावती राजकुमार वर्मा, धीरेंद्र गंगवार,जयप्रकाश, बीनू गंगवार, सृष्टि, जहीर आलम, जयदीप सिंह, विभा मिश्रा, राजीव कुमार, सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed