Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Disturbed by the noise, a leopard roaming the fields entered a sugarcane field.

Pilibhit News: शोर शराबा पर खेतों में घूम रहा तेंदुआ गन्ना के खेत में घुसा

Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Thu, 05 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Disturbed by the noise, a leopard roaming the fields entered a sugarcane field.
पूरनपुर क्षेत्र में गांव अमरैया कलां के समीप तेंदुआ को देखने के लिए एकत्र हुए लोग- वीडियोग्रेब
पूरनपुर। गांव अमरैयाकलां के समीप खेतों में तेंदुआ देख एकत्र हुए लोगों ने शोर-शराबा किया। किसी ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना पर पहुंची सामाजिक वानिकी की टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह गांव अमरैयाकलां के पश्चिम निशान सिंह के फार्म हाउस के समीप खेतों में घूम रहे तेंदुआ को देखकर लोगों ने शोर-शराबा किया। किसी ने उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। शोर-शराबा पर तेंदुआ समीप के गन्ना के खेत में घुस गया। सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम मौके पर पहुंचे। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोवरन लाल ने बताया कि मौके पर भेजी गई टीम को तेंदुआ के पंजों के निशान मिले हैं। उसकी निगरानी को टीम लगाई गई है। आसपास के लोगों को तेंदुआ की चहलकदमी की जानकारी देकर सजग रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed