फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District President met Chief Minister, demand to make Madhotanda a Nagar Panchayat

Pilibhit News: मुख्यमंत्री से मिले जिलाध्यक्ष, माधोटांडा को नगर पंचायत बनाने की मांग

Fri, 30 May 2025 10:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
District President met Chief Minister, demand to make Madhotanda a Nagar Panchayat
मुख्यमंत्री से मुलाकात करते भाजपा जिलाध्यक्ष। स्वयं
पीलीभीत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करने के साथ माधोटांडा को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कलीनगर क्षेत्र में एक ब्लाॅक बनाए के साथ बीसलपुर में लड़कियों के लिए सरकारी इंटर कॉलेज बनवाए जाने की भी मांग की। मुख्यमंत्री ने सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि औद्योगिक हब में अन्य निवेशकों को आकर्षित करने के लिए जरूरी प्रयासों की दरकार है। ऐसे में उन्होंने जिले में अन्य विकास कार्यों के बारे में मुख्यमंत्री को जानकारी दी। जिन कार्यों की आवश्यकता थी, उन पर चर्चा की। गोमती उद्गम स्थल को पर्यटन के लिहाज से चमकाने व शहर के गौहनिया तालाब के सौंदर्यीकरण कराए जाने की भी मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed