{"_id":"62a23bc3d45d9525756c3569","slug":"district-panchayat-member-arrested-for-making-bharat-bandh-post-viral-pilibhit-news-bly487734326","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद की पोस्ट वायरल करने पर जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद की पोस्ट वायरल करने पर जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार
विज्ञापन
पीलीभीत। बसपा के जिला पंचायत सदस्य ने सोशल मीडिया पर भारत बंद की पोस्ट वायरल की थी। पुलिस ने भड़काऊ पोस्ट वायरल करने के आरोप में सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। सदस्य के खिलाफ एसआई की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चंदोई निवासी सरताज बसपा से जिला पंचायत सदस्य हैं। गुरुवार को भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर भारत बंद का एलान करते हुए पोस्ट वायरल की गई थी। कानून व्यवस्था बिगड़ने और बवाल की आशंका बन गई थी। सदर कोतवाली पुलिस को पोस्ट की भनक लग गई थी।
शहर कोतवाल हरीश वर्धन सिंह ने फोर्स के साथ सदस्य को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ एसआई विनोद कुुमार ने कानून व्यवस्था को खराब करने, भड़काऊ पोस्ट करने, माहौल बिगाड़ने का धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाल ने बताया कि पूछताछ की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।