{"_id":"3dec9fae6ff4f1d794f74d3cc44a07e6","slug":"district-outrageous-shicshamitr-and-continued-movement-of-teachers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आक्रोशित शिक्षामित्र व शिक्षकों का आंदोलन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आक्रोशित शिक्षामित्र व शिक्षकों का आंदोलन जारी
Pilibhit
Updated Thu, 17 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समायोजन रद होने से आहत जिले के समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों का आंदोलन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। ब्लाक संसाधन केंद्रों पर एकत्र हुए समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्रों ने बैठक की अगली रणनीति बनाई। वहीं पूरनपुर, बीसलपुर व अमरिया में आंदोलनरत शिक्षक व शिक्षामित्रों का धरना जारी रहा। तय हुआ कि शुक्रवार से सभी शिक्षक काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे।
विज्ञापन
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीआरसी पर मरौरी व ललौरीखेड़ा ब्लाक के समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र बृहस्पतिवार को भी एकत्र हुए। बैठक में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए सकारात्मक बयानों पर हर्ष जताया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल वर्मा ने कहा कि समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों के साथ प्रदेश सरकार के साथ साथ अब केंद्र सरकार ने भी मामले को संज्ञान में लेते हुए आरटीई एक्ट में बदलाव की सहमति व्यक्त की है। सभी शिक्षक व शिक्षामित्र प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देशों का पालन करें। कहा कि मुख्यमंत्री व प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र शाही के अनुरोध पर बच्चों के भविष्य को देखते हुए 18 सितंबर से सभी आंदोलनरत शिक्षामित्र व शिक्षक अपने अपने स्कूलों में जाकर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे और अवकाश के बाद बीआरसी में होने वाली बैठक में भाग लेंगे।
विज्ञापन
बैठक में नीरज गंगवार, मदनलाल गंगवार, अमरदीप, त्रिलोकीनाथ, कांता प्रसाद गंगवार, अजयपाल शर्मा, देशराज मौर्य, अदिति आर्या, नरोत्तम सिंह ने विचार रखे। इस मौके पर अखिलेश कुमार, भावना सिंह, लक्ष्मी कटियार, सत्यदेव, सत्यदेव, संतोष कुमार, चंद्रप्रभा, प्रेमपाल, रामेश्वरदयाल, शेर सिंह समेत तमाम शिक्षक व शिक्षामित्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षकों ने नहीं कोई टकराव
जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में किसी भी प्रशिक्षु शिक्षक के खिलाफ न कोई अभद्रता की गई है और न ही आगे की जाएगी। प्रशिक्षु शिक्षकों का आरोप निराधार है।
पूरनपुर में धरना देकर शिक्षा मित्रों ने किया प्रदर्शन
पूरनपुर। तयशुदा कार्यक्रम के तहत आंदोलनरत शिक्षा मित्रों ने बृहस्पतिवार को बीआरसी कार्यालय परिसर मेें पहुंच धरना देकर प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में शिक्षामित्र नेता सुरेश चंद्र राठौर ने कहा कि शिक्षामित्रों के दुबारा शिक्षक न बनने तक आंदोलन जारी रहेगा। आंदोलन के लिए एकजुट होकर जुटने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय के तहत शुक्रवार को शिक्षा मित्र वाराणसी में प्रधानमंत्री से मिलकर समस्या के समाधान की मांग करेंगे। सभा में सर्वेश स्वर्णकार, दिनेश यादव, हरिओम पांडेय, अनिल चौहान, महेंद्र सिंह, कामिल हुसैन, शिवसागर, अंजली सिंह, महिपाल सिंह, पवित्रानंदन, संतोष कुमार पासवान, वीरपाल सिंह, राजेश कुमार, विमलेश राठौर, राधाकृष्ण कुशवाहा, कुंदन सिंह, जगदीश सिंह आदि शामिल रहे। उधर, सेवानिवृत प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद के अध्यक्ष दुजाराम पांडेय ने धरना स्थल पहुंचकर आंदोलनरत शिक्षामित्रों को समर्थन दिया।
अमरिया में भी जारी रहा शिक्षक व शिक्षामित्रों का धरना
अमरिया। प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में बीआरसी पर तीसरे दिन भी समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों का धरना जारी रहा। इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार के साथ साथ अब केंद्र सरकार भी समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्र के मामले को देख रही है। उम्मीद है कि जल्द ही न्याय मिलेगा। कहा कि सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला, जितेंद्र शाही समेत अन्य नेता मुख्यमंत्री से मिलेंगे। सभी समायोजित शिक्षक व शिक्षामित्र प्रांतीय कार्यकारिणी के निर्देश के तहत 18 सितंबर से सभी शिक्षक व शिक्षामित्र काली पट्टी बांधकर स्कूलो में शिक्षण कार्य करेंगे। धरना देने वालों में मोहम्मद नईम, रमेशचंद्र, शकुंतलादेवी, रश्मि गंगवार, नीलोफर, रामलली, नगमा, देवकी, तरन्नुम, जियाउल कमर, जगदीशनाथ, तेजराम आदि शामिल रहे।
धरना देकर बनाई अग्रिम रणनीति
बीसलपुर। आंदोलनरत समायोजित शिक्षकों व शिक्षामित्रों ने बृहस्पतिवार को भी बीआरसी पर धरना दिया। इस दौरान आंदोलन की अग्रिम रणनीति तय की गई। धीरने देने वालों में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाकअध्यक्ष जगदीश प्रसाद, सर्वेश कुमार, शशिबाला, मंजू, मीना, मोबीना, रजनीश, हरिसरन, गीता, राजेश्वरी, नीतू, श्रीकांत, सुमन, जंगबहादुर, अवधेश, राम बहादुर, ललिता, किशोर आदि शामिल रहे।