फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District level policemen shine in zonal level games

जोनल स्तर की खेल प्रतियोगिता में जिले के पुलिसकर्मियों का रहा जलवा

Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
District level policemen shine in zonal level games
पुलिस एथलीट खो-खो प्रतियोगिता में विजयी रहे पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। 20 से 23 अप्रैल के बीच लखनऊ में हुई पुलिस की जोनल मीट में जिले के पुलिसकर्मियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में कई मेडल जीते। खेल प्रतियोगिता से लौटने पर एसपी ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया।
विज्ञापन

70 वीं अंतर जनपदीय पुलिस एथलीट, खो-खो प्रतियोगिता में पीलीभीत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग ऊंची कूद, 100 व 200 मीटर दौड़ में कपिल को सिल्वर मेडल, गोला फेंक में विनोद चपराना को सिल्वर मेडल, तार गोला में सुमित चौधरी को गोल्ड मेडल, 10 इवेंट की प्रतियोगिता डेकेथलान में प्रथम स्थान पाकर रोहित ने गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में मोहित ठाकुर ने सिल्वर मेडल, महिला वर्ग खो-खो में पीलीभीत की महिला टीम ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। डिस्कस थ्रो व गोला फेंक में हिना अब्बास ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में सोनिया ने सिल्वर मेडल, 100-200 मीटर दौड़ में निशा तीसरे स्थान पर रहीं। 3-5 किलोमीटर दौड़ में अनुराधा तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेवलिन थ्रो में मीनाक्षी तोमर तीसरे स्थान पर रहीं। नौ जनपदों की पुलिस मीट एथलीट प्रतियोगिता में पीलीभीत की टीम ओवरऑल में तीसरे स्थान पर रही। पीलीभीत के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन बरेली जोन बरेली की टीम में किया गया। वहीं लखनऊ एथलीट प्रतियोगिता में बरेली जोन बरेली की खो-खो टीम के कप्तान कुलदीप शर्मा व खिलाड़ी कपिल एवं सूरज ने अच्छा प्रदर्शन कर बरेली जोन की टीम को कांस्य पदक दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed