फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   District Judge housing Baby alligator rammed

जिला जज के आवास में  घुसा मगरमच्छ का बच्चा

Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत Updated Sun, 03 Jul 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
जिला जज कौटिल्य गौड़ के आवास में रात करीब तीन बजे एक मगरमच्छ का बच्चा घुस गया। इसकी जानकारी होने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने उसे पकड़कर कटना नदी में छोड़ा।
विज्ञापन

कचटरी के निकट जिला जज के आवास के बाहरी परिसर में रात करीब तीन बजे सुरक्षा कर्मियों ने एक मगरमच्छ के बच्चे को रेंगते देखा। मात्र दो-ढाई फिट का यह बच्चा रेंगकर आवास के दक्षिण गेट की ओर कोने में दुबक गया। जिला जज आवास में मगरमच्छ होने की सूचना से प्रशासन एवं वनविभाग में हड़कंप मच गया। सुबह सामाजिक वानिकी के डिप्टी रेंजर दीनानाथ अपनी टीम के साथ जिला जज आवास पहुंचे और मगरमच्छ के बच्चे को पकड़ लिया और कटना नदी पर ले जाकर छोड़ दिया। डिप्टी रेंजर ने बताया कि बच्चे की उम्र करीब चार माह रही होगी और वह ढाई फिट लंबा था। उन्होंने बताया कि आवास के पीछे पानी भरा होने के कारण कहीं से रेंगकर वह वहां तक पहुंच गया होगा। उधर, जिला जज के आवास में मगरमच्छ होने की सूचना पर स्पेशल जज पंकज कुमार उपाध्याय, अपर जिला जज सत्यप्रकाश, अपर जिला जज विनय कुमार सहित कई अधिकारी कर्मचारी सहित कई लोग जिला जज आवास पर पहुंच गए। मगरमच्छ के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed