{"_id":"6a36f49961acae711601ec41","slug":"district-hospitals-blood-bank-to-be-modernized-resources-to-be-increased-pilibhit-news-c-4-1-bly1039-909290-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: जिला अस्पताल का ब्लड बैंक होगा आधुनिक, बढ़ेंगे संसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: जिला अस्पताल का ब्लड बैंक होगा आधुनिक, बढ़ेंगे संसाधन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध जिला अस्पताल का ब्लड बैंक अब और भी आधुनिक होगा। संसाधन बढ़ने से मरीजों को मिलने वाली सुविधाएं बढ़ेंगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।
मेडिकल कॉलेज स्थापित होने के बाद अब तक ब्लड बैंक में सिर्फ मशीनों की सुविधाएं बढ़ाई गईं, जबकि मेडिकल कॉलेज की ओर से अब ब्लड बैंक को और अत्याधुनिक मशीनों व प्रथम तल के नए भवन के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज कर दी गई है। अब तक ब्लड बैंक में 500 यूनिट रक्त रखने की क्षमता है, लेकिन अब और भी संसाधन बढ़ेंगे।
बता दें कि नए प्रथम तल के निर्माण के बाद कुछ नई मशीनें व प्लाज्मा, पीआरवीसी, प्लेटलेट्स तैयार होने के साथ अन्य सुविधाएं भी बढ़ेंगी। रक्त संग्रहण, सुरक्षित भंडारण व रक्त अवयवों को अलग कर जरूरतमंद मरीजों तक पहुंचाने की सुविधा विकसित की जाएगी। गंभीर रोगियों, गर्भवती महिलाओं व दुर्घटना में घायल मरीजों, थैलेसीमिया ग्रस्त को नए सिरे से सुविधाएं मिलेंगी। प्राचार्य डॉ. संगीता अनेजा ने बताया है कि उन्होंने ब्लड बैंक की डीपीआर तैयार करने के लिए पैथोलॉजी विभाग को निर्देश दिए हैं। डीपीआर आने के बाद शासन को भेजी जाएगी। संवाद